Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :अटल जी जैसा बनना सपना – विद्युत
Breaking News

Jamshedpur News :अटल जी जैसा बनना सपना – विद्युत

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता – पूर्णिमा

अटल जी के कार्य को मोदी आगे ले जा रहे – मीरा

अटल जी सभी के प्रिय थे – राकेश्वर

अटल जी हमारे हृदय में बसते रहेंगे – काले

 

जमशेदपुर।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री युगद्रष्टा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर अटल विचार वाहिनी के तत्वावधान में आज संध्या स्थानीय एक होटल में एक भव्य, गरिमामय एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से पूर्व सैनिकों, वरिष्ठ नागरिकों तथा खिलाड़ियों को समर्पित रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें” एवं “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ अटल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, पोटका की भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा, इंटक नेता राकेश्वर पांडे सहित शहर के वरिष्ठ अभिभावक मुरलीधर केडिया, ए.के. श्रीवास्तव, जयप्रकाश राय, वरुण कुमार, सिद्धनाथ सिंह, बृजभूषण सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथियों, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों, संपादकों एवं समाज के विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही जिससे कार्यक्रम की भव्यता और गरिमा और भी बढ़ गई।

वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सर्व स्वीकार्य, संवेदनशील एवं राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाला नेता बताया। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि अटल जी जैसा बनना अपने आप में एक सपना है। विधायक पूर्णिमा साहू ने अटल जी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता। मीरा मुंडा ने कहा कि अटल जी के अधूरे सपनों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार करने का कार्य कर रहे हैं। राकेश्वर पांडे ने कहा कि अटल जी सभी वर्गों के प्रिय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अटल जी हमारे हृदय में सदैव जीवित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के वेटरन खिलाड़ियों, विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उदीयमान खिलाड़ियों, बुजुर्ग एवं वरिष्ठ नागरिकों तथा पूर्व सैनिकों को मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया जो आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।

अटल विचार वाहिनी के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर अटल जी पर स्वयं रचित एक भावनात्मक कविता का पाठ किया जिसने पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया। धन्यवाद ज्ञापन बृजभूषण सिंह द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि सहित अन्य वक्ताओं ने विगत एक दशक से निरंतर 25 दिसंबर को अटल जयंती के आयोजन के लिए अमरप्रीत सिंह काले की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि इस प्रकार के सर्वधर्म समभाव एवं गैर-राजनीतिक आयोजनों से समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवा पीढ़ी को जीवन में शुचिता, उच्च आदर्शों, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में शहर की अनेक नामचीन हस्तियों की उपस्थिति रही और संपूर्ण आयोजन अनुशासन, श्रद्धा, सद्भाव एवं राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत रहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी की NATS प्रशिक्षुता चयन सूची, चयनित युवाओं को मिलेगा ₹12,000 मासिक भत्ता

June 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड के नए जिला मुख्यालय आयुक्त बने राजा कर्मकार

June 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साकची बाजार में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण हटाया और कटे ताबड़तोड़ चालान

June 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.