जमशेदपुर। पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में पूर्व की भांति शिव गाजन पूजा और पारंपरिक छऊ नृत्य का आयोजन धूमधाम से किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जाम डाली यात्रा, गरिया भार, तथा तीन छऊ नृत्य दलों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस अवसर पर पोटका के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयं यात्रा में भाग लेकर श्रद्धालुओं व भोक्ताओं का उत्साहवर्धन किया। संस्कृति और आस्था की अद्भुत झलक: विधायक संजीव सरदार विधायक संजीव सरदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हल्दीपोखर की यह परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर है,…
Author: BJNN Desk
मधुबनी: जिले में खेल प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन मधुबनी की ओर से पहली बार छोटे बच्चों के लिए ‘फुटबॉल समर कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप आर. के. कॉलेज मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 10 वर्ष से ऊपर के बच्चों को फुटबॉल के विभिन्न कौशलों की मान्यता प्राप्त कोचों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में फुटबॉल का स्तर निचले स्तर से सुधारने और बच्चों में इस खेल के प्रति रुचि…
जमशेदपुर,: 27 मई 2025 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें मस्ती की पाठशाला के 47 छात्रों ने शानदार सफलता प्राप्त की। इन 47 छात्रों में से 55 प्रतिशत छात्राएं थीं, और सभी विद्यार्थी पहले पीढ़ी के शिक्षार्थी हैं — यानी अपने परिवार में औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने वाले पहले सदस्य। इनमें से 22 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 20 ने द्वितीय श्रेणी और 5 छात्रों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की, जिससे कुल 100 प्रतिशत उत्तीर्णता दर दर्ज हुई। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले 22 छात्रों में से 13 छात्राएं हैं, जो…
राची। झारखंड के वरिष्ठ समाजसेवी और शहीदों को सम्मान में हमेशा तत्पर रहने वाली संस्था ‘नमन – शहीदों के सपनों को’ संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने आज झारखंड सरकार से राँची स्थित बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट का नाम आधिकारिक रूप से “भगवान बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” रखने हेतु अनुशंसा और प्रयास करने की मांग करते हुए माननीय मुख्यमंत्री को एक भावनात्मक पत्र भेजा है। काले ने बताया कि आज सुबह राँची से दिल्ली की यात्रा के दौरान, जब विमान उद्घोषणा में सदेव की भाँति “बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” शब्द सुना, तो मन व्यथित हो उठा। उसी क्षण यह विचार उनके…
जिम्मेदारियों को और बढ़ाता है सम्मान : मयंकेश्वर शरण सिंह परम्परा का बखूबी निर्वहन करना बड़ी बात : डॉ. संजय द्विवेदी पीएसआई इंडिया ने सम्मान समारोह के आयोजन में निभायी अहम भूमिका अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, लखनऊ ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर लखनऊ। खुशी फॉउण्डेशन और दिशा एजुकेशनल एवं वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमतीनगर के सभागार में सेवा शिखर और सेवा गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर…
मधुबनी, बिहार: बिहार के मधुबनी ज़िले के लालगंज गांव में स्थित एक छोटा-सा बगीचा इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कोई साधारण बाग नहीं, बल्कि एक जैव विविधता से भरा फलोद्यान है, जिसे स्थानीय किसान अविनाश कुमार ने अपने पुश्तैनी आवास की ज़मीन पर खड़ा किया है। इस बगीचे की सबसे खास बात यह है कि इसमें 30 से अधिक किस्मों के फल उगाए जा रहे हैं, जिनमें 22 दुर्लभ देशी और विदेशी किस्मों के आम शामिल हैं। अविनाश का यह बगीचा सिर्फ उपज के लिए नहीं, बल्कि प्रकृति और परंपरा के संरक्षण का…
जमशेदपुर, 8 जून। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष हिमालया स्टील मिल सर्विसेस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन जून महीने में करती है और न सिर्फ रक्तदान बल्कि अनेकों सामाजिक कार्यों के लिए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम एक प्लेटफार्म हमें प्रदान करती है ताकि हम समाज के उन तबको से जुड़ पायें, जिन्हें हमारी छोटी सी मदद उनके जीवन में बड़े बदलाव ला सके, मुख्य रूप से नेत्र शिविर के माध्यम से जरूरत रोगियों के आंखों का ऑपरेशन, टी.बी. मरीजों के बीच पोषण का वितरण। उक्त विचार हिमालया स्टील मिल सर्विसेस के सहायक महाप्रबंधक विनय…
जमशेदपुर, मानगो: जनता दल (यूनाइटेड) [जद (यू)] की मानगो थाना क्षेत्र समिति एवं उलीडीह थाना क्षेत्र समिति के संयुक्त नेतृत्व में वार्ड संख्या 36 के विभिन्न इलाकों में संपर्क, समस्या, समाधान अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान के लिए पहल करना रहा। अभियान के दौरान जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों की टीम ने पोस्ट ऑफिस रोड, आदर्श कॉलोनी, चटाई कुली, गौड़ बस्ती सहित अन्य मोहल्लों का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों से बातचीत कर क्षेत्र की कई…
रेल खबर। नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई एक ऑनलाइन सेवा है, जिसके माध्यम से यात्री देशभर में चल रही ट्रेनों की वास्तविक स्थिति – जैसे आगमन, प्रस्थान, देरी, रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन आदि की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप के रूप में भी उपलब्ध है। एनटीईएस ऐप गूगल प्ले स्टोर पर निःशुल्क डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और यह यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद सहायक बन गया है। वर्तमान में दक्षिण पूर्व रेलवे सहित देश के कई रेलवे ज़ोन में आवश्यक रखरखाव एवं अधोसंरचना विकास…
चांडिल (सरायकेला): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के संस्थापक डॉ. जटा शंकर पांडे ने किया। डॉ. पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत वर्ष 1972 में स्टॉकहोम में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से हुई थी। यह दिन हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है ताकि लोग पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को समझ सकें। उन्होंने इस वर्ष की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें’ पर चर्चा करते हुए कहा…
