आनंद सिंह 16 अगस्त को मैं सपरिवार दिल्ली पहुँचा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बेटी का दाखिला एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन में कराना था। वह यहाँ इवेंट मैनेजमेंट में मास्टर डिप्लोमा करेगी। बेटी के भविष्य को लेकर उत्साह था और इसी बहाने दिल्ली को एक बार फिर करीब से देखने का अवसर भी मिला। 17 सितंबर को हमने दिल्ली भ्रमण का कार्यक्रम बनाया। एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी बुक की और सुबह करीब 11 बजे होटल से निकल पड़े। अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेंपल, इस्कॉन मंदिर समेत दिल्ली के सात स्थानों पर जाने का कार्यक्रम था। शाम करीब पाँच बजे होटल…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। डाक सेवाओं को लोगों तक सीधे पहुंचाने और कर्मचारियों को सरकारी डाक सुविधाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सिंहभूम डाक मंडल की ओर से जुस्को (JUSCO) परिसर में एक दिवसीय जागरूकता सत्र और आधार अपडेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जुस्को के करीब 50 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यस्थल पर ही आधार अपडेशन की सुविधा उपलब्ध होने से कर्मचारियों को अलग से डाकघर या अन्य केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ी। शिविर के दौरान डाक विभाग की टीम ने कर्मचारियों को आधार से जुड़ी…
जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के जनसंचार विभाग के पूर्व छात्र रवि राज मुर्मू ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि से कॉलेज और पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। वर्ष 2011–14 सत्र के छात्र रहे रवि राज मुर्मू को उनकी संताली फिल्म ‘आंगेन’ के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गैर-फीचर फिल्म के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। READ MORE :Jamshedpur news:बेल्डीह क्लब कर्मचारियों को 19% बोनस, न्यूनतम ₹29,295 और अधिकतम ₹59,873 मिलेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया प्रतिष्ठित सम्मान गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी…
जमशेदपुर: बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों के बोनस को लेकर बेल्डीह क्लब मैनेजमेंट और होटल कैंटीन रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ। समझौते के तहत इस वर्ष कर्मचारियों को 19 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। कर्मचारियों को न्यूनतम 29,295 रुपये और अधिकतम 59,873 रुपये बोनस मिलेगा। 19 प्रतिशत बोनस पर बनी सहमति बेल्डीह क्लब परिसर में हुए बोनस समझौते के दौरान प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। समझौते पर बेल्डीह क्लब की ओर से चेयरमैन डीबी सुंदर रमम, सेक्रेटरी वरुण बजाज, ज्वाइंट सेक्रेटरी आयान लहरी, ट्रेजरर…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए 21 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं। मामले में गिरोह से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बरामद वाहनों के इंजन, चेचिस और रजिस्ट्रेशन नंबर का सत्यापन कर रही है। पीएम मॉल के पास से शुरू हुई कार्रवाई बिष्टुपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी डॉ. एहतशाम वकारिब ने बताया कि 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली…
जमशेदपुर: टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन और टाटा स्टील कलर्स एम्प्लॉयी यूनियन के बीच वर्ष 2026 के बोनस को लेकर सोमवार को समझौता संपन्न हुआ। 22 सितंबर को हुए समझौते में कर्मचारियों के लिए 18 प्रतिशत बोनस पर सहमति बनी। नए फॉर्मूले के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 34,722 रुपये और अधिकतम 95,771 रुपये बोनस मिलेगा। औसत बोनस राशि 66,752 रुपये निर्धारित की गई है। नए फॉर्मूले पर हुआ बोनस समझौता बोनस समझौता नए फॉर्मूले के आधार पर किया गया है, जो पिछले दो वर्षों से लंबित था। प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते के अनुसार पहले 16 प्रतिशत…
नई दिल्ली. देश के बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों, विशेषकर 5-डे बैंकिंग (सप्ताह में 5 दिन काम) के मुद्दे पर केंद्र सरकार, आईबीए (IBA) और बैंक यूनियनों के बीच आयोजित सुलह-वार्ता बेनतीजा साबित हुई है. उप मुख्य श्रम आयुक्त (Dy. CLC) की मध्यस्थता में हुई इस बैठक में कोई ठोस समाधान न निकलने के बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने पूर्व घोषित 28, 29 और 30 सितम्बर 2026 की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर आगे बढ़ने का स्पष्ट फैसला किया है. 5-डे बैंकिंग पर सिर्फ आश्वासन, क्रियान्वयन पर चुप्पी बैठक में बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों ने मजबूती से…
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9934174432 [email protected] आज का पंचांग ————— दिनांक – 23 सितम्बर 2026 दिन – बुधवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – दक्षिणायण ऋतु – शरद मास – भाद्रपद पक्ष – शुक्ल तिथि – द्वादशी रात्रि 10:50 तत्पश्चात् त्रयोदशी नक्षत्र - श्रवण सुबह 09:09 तत्पश्चात् धनिष्ठा राहुकाल – दोपहर 11:40 से दोपहर 01:11 पंचक – नहीं है भद्रा – नहीं है सूर्योदय – 05:36 सूर्यास्त – 05:43 दिशा शूल – उत्तर दिशा में दोष परिहार – धनिया खाकर यात्रा करें आज का विशेष —————- ।। ॐ पितृ देवाय नमः ।।…
जमशेदपुर। सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान से जुड़े धार्मिक अवसरों के लिए गलत शब्दावली के इस्तेमाल पर चिंता जताई है। उन्होंने राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों और आम लोगों से अपील की है कि सिख गुरुओं से संबंधित पोस्ट, विज्ञापन और संदेश तैयार करते समय सिख परंपरा और मर्यादा के अनुरूप शब्दों का इस्तेमाल किया जाए। अमरीक सिंह ने कहा कि सिख धर्म में गुरु साहिबान के आगमन के अवसर को ‘प्रकाश पर्व’, ‘प्रकाश दिहाड़ा’ या ‘गुरपुरब’ के रूप में संबोधित किया जाता है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं…
चाईबासा। पटना के एसएस कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन-2026 में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा तथा उससे संबद्ध विभिन्न संस्थानों के एनएसएस प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का आयोजन 21 और 22 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) क्षेत्रीय निदेशालय, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और MY Bharat के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन सोमवार को बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने किया। इस मौके पर एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार, एसएस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत, विभाग के निदेशक विकास कुमार और…
