जमशेदपुर, 27 अक्टूबर 2026: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर मानगो नगर निगम ने घाटों की तैयारियां तेज कर दी हैं। मेयर सुधा गुप्ता ने अपर नगर आयुक्त जितेंद्र यादव के साथ मानगो क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं छठ महापर्व से पहले पूरी करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, चबूतरों की मरम्मत, सीढ़ियों के रंग-रोगन, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम और शौचालय की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया।
READ MORE :GAMHARIA NEWS: स्वदेशी जागरण मंच की प्रतियोगिताओं में 152 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, 7 नवंबर को मिलेगा सम्मान
कुंवर बस्ती से शंकोसाई तक छठ घाटों का निरीक्षण
मेयर सुधा गुप्ता और अपर नगर आयुक्त जितेंद्र यादव ने मानगो के इंटेकवेल छठ घाट कुंवर बस्ती, चाणक्यपुरी छठ घाट, वास्तु विहार छठ घाट, कृष्णा नगर, श्याम नगर, रामनगर और शंकोसाई क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की मौजूदा स्थिति देखी और श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा के लिए जरूरी कार्यों पर चर्चा की।मेयर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ घाटों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे।
घाटों की सीढ़ियों और चबूतरों की होगी मरम्मत
निरीक्षण के दौरान मेयर ने छठ घाटों के चबूतरों की मरम्मत और सीढ़ियों के रंग-रोगन पर विशेष जोर दिया।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन और पूजा-अर्चना में सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य समय पर पूरे किए जाएं।घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के भी निर्देश दिए गए।
चेंजिंग रूम, शौचालय और लाइटिंग की व्यवस्था पर जोर
छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मेयर सुधा गुप्ता ने घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।इसके साथ ही व्रतियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।मेयर ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :छठ महापर्व को लेकर नगर निगम अलर्ट, जयप्रकाश उद्यान घाट पर चलाया गया वृहद सफाई अभियान
छठ पूजा से पहले पूरी हों सभी तैयारियां : सुधा गुप्ता
मेयर सुधा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व से पहले सभी घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को तैयारियों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समय पर सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।


