Author: BJNN Desk

बीजेएनएन ब्यूरों ,नई दिल्ली,16 मार्च 2009 के आम चुनाव में 15वीं लोकसभा के लिए बड़ी संख्‍या में महिला उम्‍मीदवारों ने चुनाव लड़ा। कुल मिलाकर 556 महिलाओं में से 134 राष्‍ट्रीय दलों से संबंधित थीं जबकि 27 महिलाओं ने राज्‍य स्‍तरीय पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़ा। अन्‍य महिला उम्‍मीदवारों में 188 पंजीकृत लेकिन गैर-मान्‍यता प्राप्‍त राजनीतिक दलों से संबद्ध थीं जबकि 207 महिलाओं ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा। 2009 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 44 और कांग्रेस ने 43 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली 23 महिलाएं…

Read More

बीजेएनएन ब्यूरों,नई दिल्ली.16मार्च निर्वाचन आयोग ने 2014 के लोकसभा चुनाव और कुछ विधान सभाओं के चुनाव के लिए राजनीतिक दलों द्वारा आकाशवाणी और दूरदर्शन पर निशुल्‍क चुनाव प्रसारण के लिए समय तय कर दिया है। इसके लिए आयोग ने 14 मार्च, 2014 को आदेश संख्‍या 437/टीवीएस/2014/एलएस जारी किया है। 6 राष्‍ट्रीय दलों को कुल मिलाकर आकाशवाणी और दूरदर्शन के राष्‍ट्रीय चैनल पर चुनाव-प्रसारण के लिए कुल 580-580 मिनट मिलेंगे जबकि इन्‍हीं राष्‍ट्रीय दलों को कुल मिलाकर क्षेत्रीय स्‍तर के आकाशवाणी और दूरदर्शन के केन्‍द्रों पर कुल 880-880 मिनट मिलेंगे। ये छह राष्‍ट्रीय दल हैं-बीएसपी, बीजेपी, सीपीआई, सीपी-एम, भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस…

Read More

बीजेएनएन ,नई दिल्ली,16 मार्च लापता मलेशियाई विमान की तलाश के बारे में मलेशिया के अधिकारियों ने अब छानबीन पर आधारित संकेत दिया है कि तलाश अभियान नए चरण में पहुंच गया है और आगे की तलाश के लिए एक रणनीति तैयार की जा रही है। इसे देखते हुए तलाश अभियान स्थगित कर दिया है और इस काम में लगे भारतीय जहाजों, विमानों और साजो-सामान को हालांकि तैयार रहने को कहा गया है। भारत ने अपनी वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक दल के कई विमानों, जहाजों और साजों-सामान को लापता मलेशियाई एयरलाइंस के विमान एमएच-370 की खोज के लिए लगाया है। अंडमान…

Read More

बिजय सिंहं, नयी दिल्ली,15 मार्च भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वाराणसी से और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लडेंगे. जारी घोषणा के अनुसार भाजपा चुनाव समिति की आज हुई अहम बैठक में यह फैसला लिया गया है. कानपुर से मुरली मनोहर जोशी, देवरिया से कलराज मिश्र व इलाहाबाद से केसरीनाथ त्रिपाठी चुनाव लडेंगे. वहीं उमा भारती के झांसी से चुनाव लडने की खबर है. गुडगांव से राव इंद्रजीत, सोनीपत से रमेश कौशिक तथा फरीदाबाद से किशनपाल गुर्जर को भाजपा उम्मीदवार घोषित किया गया है. अंबाला से रतनलाल कटारिया चुनाव मैदान में होंगे. वहीं वरुण गांधी…

Read More

जमशेदपुर। श्री जीण माता का भव्य अष्टम महोत्सव को सफल बनाने के लिए हुई बैठक में कई लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक आज जीण माता परिवार के साकची कार्यालय में अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। साकची स्थित अग्रसेन भवन में 29 मार्च शनिवार को अष्ठम जीण माता का भव्य महोत्सव का आयोजन होगा। जीण माता परिवार के संस्थापक महाबीर मुनका और शंभू खन्ना ने बैठक में जानकारी दी कि इस धर्मिक कार्यक्रम में भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकार रामाअवतार अग्रवाल, नीरज ढंढानिया और विकास…

Read More

बीजेएनएन रांची ब्यूरो,15 मार्च झारखंड के हजारीबाग जिले में बरही के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज तडके चार लोग कार सहित जिन्दा जल गए।. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज तडके स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि हजारीबाग के बरही इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार धू-धू कर जल रही है जब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो कार के भीतर चार लोग बुरी तरह जले पाये गये. पुलिस के अनुसार कार के भीतर चारों लोग इस तरह बुरी तरह जल गये हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल है. अत: अपराध विज्ञान विशेषज्ञों से…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 338वें नेत्र शिविर का उद्घाटन आज जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा नेत्र रोगियों के जांच के साथ किया गया, आज कुल 140 नेत्र रोगियों की जांच की गयी, जिसमें से 52 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन योग्य पाया गया। श्री गोवर्धन गुप्ता के संयोजन में उनके माता-पिता ग्यारसी देवी-बनारसी लाला गुप्ता के पुण्य स्मृति में आयोजित इस नेत्र शिविर में कल रविवार 16 मार्च…

Read More