पटना,19 मार्च बेगूसराय के सिंघौल सहायक थाना के अंग्रेजी ढ़ाला के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें कम से कम एक दर्जन भर लोग घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए छह राउंड गोली चलाई तब जाकर भीड़ तितर-बीतर हुई। पुलिस ने इस दौरान मटिहानी के जदयू विधायक बोगो सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अंग्रेजी ढ़ाला के पास सुशील नगर के समीप एक जमीन को लेकर जदयू विधायक बोगो सिंह तथा कांग्रेस यादव के बीच विवाद था। मामला न्यायालय…
Author: BJNN Desk
बीजेएनएन ब्यूरों ,नई दिल्ली ,19 मार्च आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार देर शाम को उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 6 राज्यों के लिए 19 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें बिहार के 5, जम्मू-कश्मीर के 2, झारखंड के 7, केरल और महाराष्ट्र के 2-2 और मध्य प्रदेश के 1 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। हालांकि पार्टी ने दिल्ली की नॉर्थ-वेस्ट सीट से राखी बिड़लान के नाम की घोषणा नहीं की गई है। पार्टी प्रत्याशी महेंद्र सिंह द्वारा इस सीट से अपना टिकट लौटाए…
विजय सिंह ,बी.जे..एन.एन. विचार… होली बीत चुकी..लाल हरे पीले होली के रंग अब उतरने लगे हैं परन्तु लोकसभा चुनाव के रंग अब और भी गहरे होते जा रहे हैं.सियासी पार्टियां चुनावी रंग में रंगने के लिए किसी भी रंग को छोड़ना नहीं चाहती..खास कर भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और अब उतर प्रदेश के धर्म नगरी वाराणसी से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के खिलाफ सारे विपक्षी किसी भी रंग से परहेज नहीं कर रहे चाहे वह “शरीर” के लिए अहितकर ही क्यों न हो..होली का पर्व ऐसे भी भाईचारे ,एकता और बंधुत्व का परिचायक है… मोदी को…
बीजेएनएन ब्यूरों ,जमशेदपुर,19 मार्च सपा नेताओं ने पश्चिमी सिंहभूम के नोआमुंडी, जगन्नाथपुर, चाईबासा, राजनगर, पोटका केहाता आदि इलाकों का दौरा किया| इस दौरान समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुएपश्चिमी सिंहभूम से प्रत्याशी उतारने के मुद्दे पर विमर्श किया गया| बैठक में ज्यादातर कार्यकर्ताओंका मानना था कि पार्टी को प्रत्याशी उतारने से ज्यादा संगठन मज़बूत बनाने की ज़रुरत है और विधान सभा तक का समय दिया जाय| इस बीच पार्टी को पूरी मेहनत के साथ और ज़मीनीकार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा | बैठक में कोल्हान प्रभारी श्री कृष्णा पंचौली ने कहा कि झारखण्ड प्रभारी काशीनाथ जी को पूरी बातों से अवगत…
बीजेएनएन ब्यूरों ,जमशेदपुर,19 मार्च प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी टैगोर सोसाईटी, जमशेदपुर द्वारा गुरुवर रबीन्द्र नाथ टैगोर के काव्य एवं उनकी रचनाओं पर आधारित ऋतुओं में श्रेष्ठ बसंत ऋतु व जीवन में उसकी महत्ता के सम्बन्ध में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन रबीन्द्र भवन सभागार में आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम के बाबत जानकारी देते हुए टैगोर सोसाईटी के मानद महासचिव आशीष चैधरी ने बताया कि टैगोर स्कूल ऑफ आर्ट के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकवृन्द ने इस कार्यक्रम को रंगारंग रूप प्रदान में सक्रिय भागीदारी निभायी। कार्यक्रम के दौरान प्रारम्भ कविवर द्वारा रचित बसंत पर आधारित…
बीजेएनएन ब्यूरों ,19 मार्च झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के लिए 19 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी गई। दूसरे चरण का मतदान 17 अप्रैल को होगा। इस दिन गिरिडीह, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम, खूंटी और हजारीााग में वोट डाले जाएंगे। इन सीटों के लिए 26 मार्च तक नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 27 और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 29 मार्च है। पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं किया।
बीजेएनएन,रांची,19 मार्च, प्रथम चरण के 10 अप्रैल को हो रहे लोक सभा चुनाव के लिए 19 मार्च को पांच नामांकन किए गए। लोहरदगा से कांग्रेस के रामेश्वर उरांव, पलामू से जेवीएम के घूरन राम,सपा के रमापति रंजन, चतरा से ,सपा के हाजी रिआदीन और सीपीआइ केानवारी साव ने नामांकन किया। दूसरे चरण के 17 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है।
बीजेएनएन ब्यूरों,राँची,19 मार्च, टाटा समूह के पूर्व उपाध्यक्ष निरूप कुमार मोहंती जमशेदपुर से झामुमो के उम्मीदवार होंगे।बुधवार को पार्टी ने इसकी विधिवत घोषणा कर दी। 15 मार्च को निरूप मोहंती झामुमो में शामिल हुए थे। उसी दिन निरूप ने कहा था कि पार्टी टिकट देगी तो वह चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कहा है कि निरूप जमशेदपुर के चर्चित और नामचीन लोगों में से एक हैं। आने वाले दिनों में संगठन की मजबूती में निरूप का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा झामुमो कोर समिति के सचिव विनोद पांडेय ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि पार्टी जमशेदपुर लोकसभा सीट से…
रवि झा,राँची,19 मार्च कई दिनो से झारखंण्ड की राजनितीज्ञ गलियारो में चर्चा का विषय बने झारखंण्ड मुक्ति मोर्चा के बहारागोङा के विधायक विधूत वरण महतो आखिर आज भाजपा में शामील हो गए।और विधुत के भाजपा में शामील होते ही अफवाहो मे विराम लग गया ।अब तय हो गया कि जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा डा अजय के खिलाफ विधुत वरण महतो को खङा करेगी। हाई कमान से आदेश मिलने के बाद राँची के भाजपा कार्यालय में विधुत वरण महतो भाजपा में शामील हो गए ।भाजपा के प्रदेश अध्य़क्ष रविन्द्र राय ने संवाददाता सम्मेलन कर विधुत वरण महतो की पार्टी मे…
बीजेएनएन ब्यूरों, नई दिल्ली,,15 19 मार्च, कांग्रेस के कद्दावर नेता जगदंबिका पाल ,सपा नेता व हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव और झारखंण्ड मुक्ति मोर्चा के बहारागोङा के विधायक विधुत वरण महतो भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा की। पिछले कई महीनों से जगदंबिका पाल कांग्रेस से नाराज हैं। पिछले करीब 15 दिन से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं गर्म थीं। बताया जा रहा है कि बीजेपी उन्हें डुमरियागंज लोकसभा सीट पर चुनाव लड़वा सकती है। फिलहाल वह इसी सीट से सांसद हैं। दूसरी ओर राजू श्रीवास्तव ने…
