भाजपा का पुर्वी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

59
AD POST

 

संवाददाता.जमशेदपुर,12 अक्टुबर

जमशेदपुर के टेल्को स्थित इंदर सिंह स्कुल के मैंदान में पुर्वी विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया ।इसमे शामील हुए कार्यकर्ताओ को अगामी विधानसभा  के लिए तैयार रहने को कहा गया।इस सम्मेलन में बुथ स्तर के कार्यकर्ता शामील हुए हैं।इस अवसर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि  भाजपा कार्यकर्ता जनता के दिलों में जगह अपने कुशल व्यवहार से जगह बनाए। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक सम्मान भी मिला है।

AD POST

उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। भाजपा का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे आम जनता के बीच जाए और मौजूदा राजनीतिक हालात के बारे में लोगों को जानकारी दे। उन्हें बताए कि अब मौका आ गया है कि झारखंड का तकद्दीर बदलने का। केंद्र में भाजपा की सरकार है तो प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने पर विकास के कामकाज में गति आएगी।

पूर्व विधायक सरयू राय ने कहा कि झारखंड की तकद्दीर लिखने का मौका आ गया है। 14 साल तक कुशासन का वनवास खत्म होने वाला है। पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही झारखंड की तकद्दीर बदलनी शुरू हो जाएगी। प्रदेश में भ्रष्टाचार घर कर गया है, जिसके चलते विकास शिथिल हो गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उद्देश्य चुनाव जीतना नहीं बल्कि वोट प्रतिशत बढ़ाना होना चाहिए।

सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि राज्य में मजबूत सरकार बनाने की आवश्यकता है। मजबूत सरकार बनेगी तो राज्य में बेरोजगार दूर होगी और दूसरे राज्य के लोगों को भी रोजगार मिल सकेगा। झारखंड दिन दोगुनी रात चौगुनी की गति से तरक्की करेगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, जिला पार्षद राजकुमार सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, मनोज सिंह, रामबाबू तिवारी, मिथिलेश यादव, राजेश सिंह बम, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिंह, बलवंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More