जादुगोङा –नक्सली घटना के कारण पर्यटको आना छोङ दिया था संतोष अग्रवाल,जमशेदपुर.20 दिसबंर जमशेदपुर से सटे जाङुगोङा एक बार फिर पर्यटको के लिए आर्कषक का केन्द्र बना हुआ हैं. वर्षो बाद अच्छी तादात मे पश्चिम बंगाल एवं ओड़ीसा से लोग रंकिणी मंदिर मे पर्यटन को पहुँच रहे है एवं यहाँ नक्सली गतिविधियो से बेखोफ होकर माता का दर्शन कर आशीष ले रहे है एवं मंदिर से सटे पहाड़ी पर जाकर पिकनिक का आनंद ले रहे है बाहर से आए शैलानियों के कारण शनिवार को पूरे जादूगोड़ा क्षेत्र मे गहमा गहमी रही जिससे आसपास के होटल मालिको एवं कारोबारियों…
Author: BJNN Desk
रांची,20दिसंबर। राज्य में पांचवें और अंतिम चरण में सोलह विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच आज दोपहर तीन बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। इस चरण में 70.42 से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही पांच चरणों में इक्यासी विधानसभा सीटों के लिए अब मतदान का कार्य संपन्न हो गया है। इन सीटांे के लिए तेईस दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर बाद सभी सीटों के लिए परिणाम आ जाने की संभावना है। निर्वाचन आयोग की देखरेख में मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियांे को अंतिम…
्14वें आईसीएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में कॉर्पाेरेट गवर्नेंस में उत्कृष्टता के लिए दिग्गज इस्पात कंपनी को मिला सम्मान् संवाददाता.जमशेदपुर, 20 दिसंबर :इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रट्रीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आज कॉर्पाेरेट गवर्नेंस में उत्कृष्टता के लिए टाटा स्टील को प्रतिष्ठित सम्मान (सर्टिफिकेट ऑफ रिकॉगनिशन) प्रदान किया। कॉर्पोरेट गवर्नेंस अभ्यासों में उत्कृष्टता को निरंतर बढ़ावा देने की पहल में भारत की 5 शीर्ष कंपनियों में से पुरस्कार के लिए दिग्गज इस्पात कंपनी को चुना गया। 19 दिसंबर, को नई दिल्ली में आयोजित कॉर्पोरेट गवर्नेंस में उत्कृष्टता के लिए 14वें आईसीएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में कंपनी को यह पुरस्कार…
कीनन स्टेडियम होगा आयोजन पारसी समुदाय के लोग खेलेगें संवाददाता,जमशेदपुर, 20 दिसंबर, :जीजी ईरानी चैलेंज कप क्रिकेट सिकंदराबाद, सूरत, कोलकाता, नागपुर और जमशेदपुर में रहने वाले पारसी समुदाय के बीच टूर्नामेंट खेला जाता है। प्रत्येक केंद्रों द्वारा बारी-बारी से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत ’विदर्भ में क्रिकेट के जनक’ कहे जाने वाले स्वर्गीय जीजी ईरानी की स्मृति में की गयी थी। स्वर्गीय जीजी ईरानी एक उत्साही खिलाड़ी थे और विभिन्न शहरोंके पारसी समुदायों (युवा एवं बुजुर्ग) के बीच आपसी सौहार्द और मेलजोल को बढ़ावा देने के प्रति समर्पित थे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत…
अजीत कुमार,जामताङा,20 दिसबंर प्रशासन के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जामताड़ा जिलें में मतदान कार्य शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केन्द्रो में मतदाता अपना मत देने के लिये पहुंचने लगे है। मतदाताओ में काफी उत्साह देखा जा रहा। आदर्श मतदान केन्द्रो में मतदाता को स्वागत हेतु चाय पानी की सुविधा उपल्बध करायी गई है ताकि मतदाता को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। कुल दो लाख चैतीस हजार के करीब मतदाता है जो अपने प्रतिनिधि का चुनाव कर रहे है। मैदान में 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा का व्यापक…
सोलर ऊर्जा से चलेगा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय नरवापहाड़ यूसिल के सीएमडी ने फीता काटकर किया उदघाटन संवाददाता.जमशेदपुर,19 दिसबंर जमशेदपुर के यूसिल नरवा पहाड़ स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय मे शुक्रवार को 14 लाख की लागत से बने 16 किलो वाट सोलर सिस्टम यूनिट का उदघाटन यूसिल के सीएमडी दिवाकर आचार्य ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया ।इस सोलर यूनिट से स्कूल का 60 % बिजली की जरूरत पूरी की जाएगी और बाकी 40 % बिजली ग्रिड से किया जाएगा । मौके पर मुख्य अतिथि दिवाकर आचार्या ने बताया की इस स्कूल को अब सोलर सिस्टम से चलाया…
झारखंड का नाम देश मे बढ़ाना उदेश्य — अंजली संवाददाता,जमशेदपुर ,19 दिसबंर जमशेदपुर के जादूगोड़ा के रहने वाले सुधीर कुमार की बहन अंजलि यूसिल कालोनी निवासी अंजली पुणे मे हो रहे नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप मे भाग लेगी । 12 दिसंबर से 25 दिसंबर तक शूटिंग चैंपियनशिप हो रहा है एवं अंजली को 23 दिसंबर से भाग लेना है । अंजलि ने इससे पहले पांचवे स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2014 मे गोल्ड एवं छठा आईएसटी जॉन शूटिंग चैपियनशिप मे सिल्वर मेडल विजेता रह चुकी हैं। एवं स्टेट शूटिंग चैपियनशिप के महिला वर्ग मे अंजली को 377 प्वाइंट हासिल कर नेशनल…
विद्याध्ययन पर पकड़ बनानी है तो सेहतमंद रहें: जय कुमार संवाददाता.जमशेदपुर 19 दिसंबर: अच्छी पढ़ाई और बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए आवश्यक शर्तों में से एक है- स्वस्थ और सुगठित शरीर। इसलिए विद्यार्थियों को विद्या अध्ययन पर पकड़ बनानी है तो सेहत भी अच्छी रखनी होगी। विद्यार्थी खेल और मनोरंजन के दूसरे माध्यमों से आनंदित रहें, लेकिन मुख्य फोकस पढ़ाई पर हो। मुख्य अतिथि कोल्हान के भविष्य निधि आयुक्त जय कुमार ने आज यहाँ आर0 वी0 एस0 कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के सालाना खेलकूद महोत्सव फ्रॉलिक-2014 के उद्घाटन पर उक्त सलाह छात्र-छात्राओं को दी। श्री कुमार ने आज कॉलेज…
संवाददाता,जमशेदपुर,19 दिसबंर जमशेदपुर के गोलमुरी चर्च में क्रिसमस कार्निवल 2014 का आयोजन किया गया। जिसमें सांता क्लाॅज की एंट्री जोरदार रही। सांता क्लाॅज बने मनोहर चाट के मालिक पप्पू सरदार के एक हाथ में घंटी थी और दूसरे में चाॅकलेट, मिठाईयां, पेन, पेंसिल, खिलोनेवाला थैला। सांता के आगमन के साथ ही जिंगल वेल, जिंगल वेल गीत बजने लगा। सांता क्लाॅज नाचते झूमते घंटी बजाते हुए सीधे मंच पर चढ़ गया। उसने वहां बिशप स्वामी के अलावा अन्य सभी फादर को उपहार बांटे। इसके बाद समारोह स्थल पर मौजूद हर किसी को कुछ न कुछ दिया। समारोह में पहंुची…
परेड के साथ बिष्टूपुर गोपाल मैदान में शुरू हुआ तीन दिवसीय रंगारंग उत्सव संवाददाता,जमशेदपुर ,19 दिसबंर टाटा स्टील की ओर आयोजित जमशेदपुर कार्निवल 2014 का शुक्रवार से शुरु हो गया । दोपहर दो बजे जुबिली पार्क टाटा प्रतिमा के सामने से परेड को एसडीओ प्रेमरंजन ने झंडा दिखाकर रवाना किया । गोवा के तर्ज पर जमशेदपुर कॉर्निवल परेड का आयोजन किया गया है। शाम में झारखंड के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने गोपाल मैदान में बने मंच पर रंगारंग प्रस्तुति से सतरंगी समां बांध दिया। टाटा स्टील, जुस्को और जमशेदपुर होटेलियर्स एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस…
