गम्हरिया
—–
युवा जदयू की एक बैठक गम्हरिया बाजार समिति परिसर में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश गोराई ने किया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 पवन कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की अपील किया। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि इस सरकार से झारखंड को भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अभीतक सरकार द्वारा न तो स्थानीय नीति और न ही युवा नीति तय की गई है। फलस्वरुप झारखंड से युवा वर्ग पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विहार के बाद समय आ गया है कि अब झारखं डमें भी साम्प्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए समान विचारधारा वाले पार्टी एकजुट होकर जनता के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ें। उन्होंने क्षेत्र में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान की आलोचना करते हुए कहा कि जदयू विकास का विरोधी नहीं है। किन्तु इन दूकानदारों को उजाड़ने से पहले उन्हें बसाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकार को पूरी तरह फेल बताते हुए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने की सलाह दिया। बैठक को महिला प्रदेश अध्यक्ष विजयवासिनी पांडेय व सरायकेला-खरवासां जिला प्रभारी उमेश सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन कोल्हान प्रवक्ता राजीव कुमार ओझा ने किया। इस मौके पर जिला महासचिव संजीव सन्नी, सुमित्रा बंक, चम्पा सोना समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
