जमशेदपुर।
बागबेड़ा थानान्तर्गत डीबी रोड बाबाकुटी के पास से अवैध दारू के कारोबारियों को पुलिस द्वारा गुरूवार को गिरफ्तार किया से गया है. बताया जाता है डीएसपी दो अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन करके उक्त स्थान पर छापामारी की गई जिसमें जुगसलाई थाना प्रभारी सह अवर निरीक्षक अशोक कुमार गिरी के अलावा पीसीआर डीएसपी, बागबेड़ा थाना प्रभारी, एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. इस संबंध में डीएसपी दो अमर कुमार पांडेय ने बताय़ा कि उक्त स्थान पर अवैध दारू का अड्डा संचालित होने की सूचना पुलिस को लगातार प्राप्त हो रही थी. जिसके बाद टीम का गठन कर छापामारी की गई जिसमें दो लोगों शमीम एमं छोटू मुंडा नाम के युवक की गिरफ्तारी हुई है. उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान करीब 650 लीटर अवैध दारू बरामद किया गया है. गिरफ्तार दोनों युवकों ने सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र से दारू मिलने की बातें अपने स्वीकारोक्ति बयान में कबूल की है. जिसकी जांच की जा रही है.




