
जमशेदपुर।
सोनारी थाना क्षेत्र मे बीती रात एक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्य़ा कर देने का मामला प्रकाश मे आया है। मृतक की पहचान सोनारी के रुपनगर के रहने वाले वीरु महाली के रुप मे की गई है। वही देर रात तक एम जी एम अस्पताल में मृतक के परिजन हंगामा करते रहे । मृतक के परिवार वाले हत्यारो की शीध्र गिरफ्तारी के साथ साथ सामने लाने की मांग कर रहे थे। बाद मे सोनारी और साकची थाना प्रभारी के आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी के अश्सासन के बाद मामला शांत हुआ । वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस सदर्भ में मृतक के बङे भाई आशीष महतो ने बताया कि वह और उसका भाई वीरु महतो के साथ मानगो के पेंटिग का काम कर लौट रहा था। लौटने के क्रम में विलास बस्ती मे पांच – छह लड़को ने घेर कर मारना पीटना शुरु कर दिया।। और मुझे भागा दिया। और मेरे भाई को मारना पीटना शुरु कर दिया। मै वहा से भागकर दौर कर अपनी बस्ती गया । कुछ लोगो के लेकर विलास बस्ती आया तो देखा कि मेरा भाई लहु लुहान पड़ा हुआ है। उसे लोगो की मदद से एमजीएम अस्पताल मे लाया . जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही इस मामले में सोनारी के डी एस पी हेडक्वार्टर -2 डी एस पी अमर पाण्डेय ने कहा कि वीरु महाली के हत्या के मामले में संतोष गोराई , सुनील गोराई सुशील गोराई समेत अन्य लोगो का नाम सामने आया है। पुलिस जल्द ही सारे आरोपी की गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर देगी।



