राजेस तिवारी
पटना |
झारखंड ,पश्चिम बंगाल और यूपी में पूर्वांचल की धरती से शराबबंदी का आह्वन कर चुके बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली की सीमा पर शराबबंदी को लेकर हुंकार भरने पहुंचे | भारी भीड़ के कारण सभास्थल पर अव्यवस्था जैसा नज़ारा हो जाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर रैली में आए लोगो को भागने की कोशिश की | लेकिन इसके बावजूत लोग नहीं भागे और सभास्थल पर भारी भीड़ का नज़ारा रहा | शराबबंदी का अभियान चला रहे नीतीश के लिए नोएडा की सभा का महत्व इस कारण भी था कि यूपी की सीमा के अंतर्गत आने वाला नोएडा गेटवे आँफ दिल्ली कहा जाता जाता है | वहां शराबबंदी को लेकर पहले से ही अभियान चल रहा है | नीतीश यहां पहले से चल रहे आंदोलन को समर्थन के बहाने दिल्ली ,हरियाणा और राजस्थान में भी अपनी मुहिम पहुंचाने की कवायत में है |
बोले नीतीश यूपी में हो शराबबंदी की पहल
सभा को संबोधित करते नीतीश ने कहा की यूपी में शराबबंदी की पहल होनी जरूरी है | यूपी बड़ा राज्य है | यहाँ शराब की खपत भी ज्यादा है लेकिन जब बिहार में इस अभियान के कारण दस हजार करोड़ की बचत हो गई तो फिर यूपी में यह बचत कितनी होगी अंदाज़ा लगाया जा सकता है | नीतीश ने कहा की शराबबंदी लागू करना समाज के हित में है | इसमें गरीबो की बचत की ताकत बढ़ेगी |
मंच पर डांस पर उठे सवाल
कार्यक्र्म में बड़ी संख्या में लोक कलाकार पहुंचे थे | बिहार से भी भारी संख्या में लोग वहां गए | दिल्ली में रहने वाले जदयू समर्थकों को भी कार्यक्र्म के लिए बुलाया गया था | जनसभा से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्र्म में नशा विरोधी मुहिम का संदेश दिया जाता रहा लेकिन इस पर भी विपझने निशाना साधा कहा की नीतीश की सभा में लोगो को बुलाने के लिए मंच पर भोंडी प्रस्तुत की जा रही है |
झारखंड में कर चुके सभाएं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी पर झारखंड में दो बड़ी जनसभाएं कर चुके है | पहली सभा पलामू जिलामुख्यालय डाल्टेनगंज में हुई थी | दूसरी सभा सोमवार को रांची में की | इस अभियान में झारखंड विकाश मोर्चा का उसे समर्थन मिल रहा है | दोनों सभाओं में बाबूलाल मरांडी की पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे थे |

