Author: BJNN Desk

जमशेदपुरः विश्व हिंदू परिषद नेता संजय ठाकुर की हत्या कांड नौ दिन चले ढाई कोस वाली कहावत को ही चरितार्थ कर रही है. जी हां, इस हत्याकांड के नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस सिर ही धुन रही है. किसी नतीजे पर पहुंच नहीं पायी है. कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. हालांकि पुलिस ने मृतक की पत्नी संजना ठाकुर द्वारा लिखित बयान पर आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली और मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी सुराग हाथ नहीं लगा है. गौरतलब है कि विगत 6 जून 2015…

Read More

कर्मचारियों को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे सेंटर हेड, अर्चना सिंह के खिलाफ की नारेबाजी नाराज एसपी चंदन कुमार झा ने एजिस के कर्मचारियों को लगायी फटकार दोनों पक्षों को लिखित शिकायत करने का आदेश संवाददाता जमशेदपुरः विगत 13 जून को एजिस कॉल सेंटर के प्रबंधक की पिटाई के मामले को लेकर एजिस प्रबंधन के कर्मचारियों ने मंगलवार को एसपी कार्यलय पहुंचकर रेडिकल यूथ एण्ड स्टूडेंट हेल्पलाईन के सदस्यों पर लूट-पाट व कंपनी के मामलों में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए हेल्पलाईन की संचालिका पर प्राथमीकी दर्ज करने की मांग की. एसपी चंदन कुमार झा ने दोनों पक्षों को लिखित…

Read More

जमशेदपुरः प्री मॉनसून की बारिस से जमशेदपुर के कई क्षेत्रों के नाले भर गए नालों का पानी सड़कों पर आ जाने से सड़क बिष्टुपुर से स्टेशन की ओर जानेवाली सड़क पर घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस जाम में ट्राफिक डीएसपी, सिविल सर्जन भी घंटों फंसे रहे. बारिश कम होने के बाद प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर करीब दो घंटों के बाद स्थिति सामान्य हुई.

Read More

11 आईपीएस बदले रांची:झारखंड सरकार ने मंगलवार को जमशेदपुर एस एस पी सहित 11 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जमशेदपुर के एसएसपी होमकर अमोल वीनूकांत को सीआईडी का एसपी बनाया गया है. जबकि दुमका के एसपी अनूप टी मैथ्यू जमशेदपुर के नए एसएसपी होंगे. विपुल शुक्ला दुमका के एसपी होंगे। अनूप बिरथरे को पाकुड़ से हटा कर लातेहार और अजय लिंडा को पाकुड़ का एसपी बनाया गया है। * विपुल शुक्ला (2003 बैच) – निगरानी ब्यूरो से दुमका एसपी * होमकर अमोल वीनूकांत (2004 बैच) – जमशेदपुर…

Read More

बीते दिनों को याद किया, धमाचौकड़ी की, सोशल मीडिया को दिया धन्यवाद जमशेदपुरः साकची हाई स्कूल के 1990 बैच के छात्र – छात्राओं ने स्कूल के सभागार में परिवार सहित खूब धमाचौकड़ी की. मौज मस्ती किया. साथ ही बीते दिनों को याद कर एक दूसरे को खूब गुदगुदाया. यह मिलन सोशल मीडिया के सौजन्य से ही हो सका, जिस कारण छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया के प्रति जम कर आभार भी व्यक्त किया. इसके माध्यम से ही देश के विभिन्न कोनों में रहनेवाले पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं मिल सके और जम कर बीते लमहों को याद किया. इसमें पूर्ववर्ती शिक्षक – शिक्षिकाओं को…

Read More

महिलाओं के हक के लिए संघर्ष करती रहूंगीः पूजा सिंह पूजा सिंह महिला जागृति मंच की सदस्य बनी, हुआ जोरदार अभिनंदन जमशेदपुरः महिला जागृति मंच की नयी सदस्य पूजा सिंह ने कहा कि वे महिलाओं के हक के लिए लगातार संघर्ष करती रहूंगी और उन्हें हक दिला कर रहूंगी. यह बातें समाजसेविका तथा देवनगर निवासी पूजा सिंह ने महिला जागृति मंच की सदस्य बनने के बाद अपने संबोधन में कही. कार्यक्रम देवनगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित था. श्रीमती सिंह ने कहा कि आज समाज इतना आगे बढ़ गया है, लेकिन लोगों की मानसिकता में कोई कमी नहीं आयी है.पुरुष…

Read More

जमशेदपुऱ। हावड़ा से झारसुगुड़ा जा रहे एक परिवार के लगभग एक करोड़ के सोने के गहने भरे दो बैग आजाद हिंद एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान चोरी होने का मामला प्रकाश मे आया है .हालाकि इस मामले को लेकर झारसुगुडा रेल थाना मे 47,900 रुपये के गहने चोरी का अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।वही मामला दर्ज कराने का बाद पीड़ित परिजन के परिवार टाटानगर स्टेशन पहुँचे.टाटनगर रेल पुलिस के पुर मामले की जानकारी दी .रेल पुलिस उनकी जानकारी के बाद टाटानगर स्टेशन का प्लेटफार्म संख्या तीन मे लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।लेकिन पूलिस को उसमे निराशा हाथ…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर के डीएसपी मुख्यालय 2. अमर पाण्डेय़ और मुसाबनी डी एस पी अजीत कुमार बीमल ने एस एस पी कार्यलय में जाकर योगदान दिया।योगदान के पूर्व दोनो डी एस पी ने एस एस पी अंमोल बी होमकर से मुलाकित की ।एस एस पी ने इस दौरान कई दिशा निर्देश भी दोनो को दिया। बताया जाता है कि नवनियुक्त अधिकारी जे पी एस सी के चौथे बेच के अधिकारी है और दोनो की पहली पोस्टिंग हैं.

Read More

जमशेदपुर: संपत्ति के विवाद को लेकर कदमा थाना अंतर्गत न्यू रानीकुदर रोड नंबर चार के रहने वाले मो मंसूर को उनके सगे भतीजे मुस्तकीज अहमद भाभी व भतीजी ने पिटाई कर दी जिससे मो मंसूर बुरी तरह घायल हो गए. परिवार वालों के सहयोग से स्थानीय थाना को सूचना दी गयी. मौके पर पुलिस पहुंच कर घायल मंसूर को एमजीएम अस्पताल ले गयी जहां उसकी स्थिति सामान्य है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मो मंसूर ने बताया कि वह जिस घर में रह रहा था वह घर उसके बड़े भाई ने बगैर किसी किराया के रहने को दिया…

Read More

जमशेदपुर: सितारामडेरा थानन्तर्गत ह्यूमपाईप रोड स्थित पम्मी गैरेज में बीती रात एक ट्रक को पेंट करने के दौरान पेंटर सुजीत कुमार सिन्हा नमक व्यक्ति के गिर जाने के दौरान कमर की हड्डी टूट गई . स्थानीय लोगों के सहयोग से जब उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया तो वह न तो चल पा रहा था और न ही खड़ा हो पा रहा था. चिकित्सकों ने एक्सरे कराने की बात कही साथ ही आशंका व्यक्त की कि उसके कमर की हड्डी टूट गई है. समाचार लिखे जाने तक उसकी उपचार जारी थी.

Read More