Author: BJNN Desk

संवाददाता जमशेदपुरः मानगो स्थित आनंद मेडिकल में डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन सुधाकर हाजरा व कांग्रेस नेता आनंदमय पात्रा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस क्लीनिक के डॉक्टर अदव हाजरा ने कहा कि इस क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य सेवा करना है. इस क्लीनिक में दंत रोग संबंधित सारी बीमारियों का इलाज अत्याधुनिक मशीनों द्वारा किय जायेगा. बच्चों के लिए विशेष सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्या राव भी मौजूद थे.

Read More

फिर भी प्रशासन का रवैया सख्त, टेल्को कॉलोनी के स्कूलों के समीप वाहनों की धड़-पकड़ की गयी संवाददाता जमशेदपुरः लगातार पिछले तीन दिनों से चलाये जा रहे स्कूली वाहन चालकों के खिलाफ चलाये जा रहे छापामारी अभियान शुक्रवार को भी जारी रही. उधर प्रशासन के इस कार्रवाई के खिलाफ स्कूली वाहन चालकों ने मोरचा खोल दिया है और अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गये. टेल्को कॉलोनी क्षेत्र के स्कूलों में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जा रहे करीब 20 वाहनों को जब्त कर लिया गया. अब तक करीब साठ वाहनों को जब्त…

Read More

किसी ने केक काटा, किसी ने मरीजों के बीच फल बांटे, तो किसी ने की पूजा-अर्चना जमशेदपुरः शहर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 45वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर किसी ने केक काटा, किसी ने मरीजों के बीच फल बांटा, तो किसी ने पूजा –अर्चना. साथ ही सभी ने राहुल गांधी की दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की. इस मौके पर श्री गांधी को देश का एक बेहतरीन नेता बताया. राहुल गांधी द्वारा किये जा रहे देशव्यापी आंदोलन की सराहना की तथा सभी ने उनके आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाने का संकल्प लिया. पूर्वी सिंहभूम…

Read More

सांसद की अध्यक्षता में एनपीसीसी की हुई बैठक में लिया गया निर्णय जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी 31 सड़कों की जांच होगी. यह निर्णय उपायुक्त कार्यालय में सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में एनपीसीसी की हुई बैठक में लिया गया. गौरतलब है कि सांसद समेत कई ग्रामीण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों में व्याप्त भ्रष्टाचार व सड़कों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठा रहे थे. इसके बाद ही नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनपीसीसी) की बैठक बुलायी गयी. इसके सड़कों को जिन एजेंसियों ने बनाया था, उनके कार्यों की समीक्षा…

Read More

जमशेदपुरः मुसलिम समुदाय का अति पवित्र पर्व माहे रमजान शुक्रवार से शुरु हो गया. जैसा कि विदित है कि गुरुवार को चांद दिखने के बाद शुक्रवार से रमजान शुरू हुआ. मुसलिम समुदाय ने अहले सुबह सहरी किया. इसके बाद उपवास किया. चूंकि जुम्मा का दिन था, सो मसजिदों में जा कर नमाज अदा की. शुक्रवार को शहर के सभी मसजिदों में भारी भीड़ देखी गयी. खास कर साकची का जामा मसजिद, आजादनगर का मदीना मसजिद, बारी मसजिद, धातकीडीह मसजिद समेत शहर तथा इसके आस-पास स्थित चालीस से भी अधिक मसजिदों में नमाज अता की गयी. संयम व इबादत के इस…

Read More

मुख्य मंत्री का छोटानगरा गांव में पांरपरिक नृत्य एवं वाद्य के साथ भव्य स्वागत जमशेदपुर। झारखण्ड़ राज्य मुख्य मंत्री रघुवर दास का छोटानगरा गांव में पांरपरिक नृत्य एवं वाद्य के साथ भव्य स्वागत किया गया.कार्यक्रम में साथ आए लक्ष्मण गिलुवा पष्चिम सिंहभूम सांसद,बड़कुवंर गागराई पूर्व मंत्री,जोबा मांझी विधायक मनोहरपुर एवं गीता कोड़ा का भी लोगों ने स्वागत कर फूल माला की झड़ी लगा दी.निर्मित भव्य मंच को छोड़ रघुवर दास मुख्य मंत्री प्रषासनिक पदाधिकारियों की टीम के साथ आम जनता की समस्याओं से रूबरू होने के लिए दरबार लगा सीधे जनता के सामने हाजिर हो गए. 19 जून को ग्रामीणो…

Read More

संवाददाता जमशेदपुरः उत्तर प्रदेश के मंत्री के द्वारा पत्रकार की हत्या किए जाने को लेकर जमशेदपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही अखिलेश सरकार से पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की. इसके पूर्व पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर मारे गए पत्रकार की आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर जमशेदपुर के लगभग तमाम इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडीया के पत्रकार, व रिपोर्टर शामिल थे. जिसमें मुख्य रूप से पीटीआई के वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास, हिन्दुस्तान के गुलाब सिंह, न्यूज 11 के जीतेंद्र कुमार, प्रभात खबर के…

Read More

जमशेदपुरः झारखंड में पहली बार एक साथ ई- डिस्ट्रिक्ट परियोजना तथा जिला स्तरीय जन सुविधा केंद्रों का वेबकास्ट के माध्यम से मंगलवार को मुख्यमंकत्री रघुवर दास ने किया. उपायुक्त कार्यालय के सभागार में इस कार्यक्रम का सीघा प्रसारण किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त अमिताभ कौशल, एसएसपी होमकर, समेत जिले के तमाम आला अधिकारी उपस्थित थे. इस सुविधा के तहत जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, व मृत्यु प्रमाण पत्र आनलाइन प्राप्त किए जा सकते हैं. यह सुविधा प्रज्ञा केंद्रों पर भी उपलब्ध रहेंगीं.

Read More

संवाददाता जमशेदपुरः झारखंड में पहली बार एक साथ ई- डिस्ट्रिक्ट परियोजना तथा जिला स्तरीय जन सुविधा केंद्रों का वेबकास्ट के माध्यम से मंगलवार को मुख्यमंकत्री रघुवर दास ने किया. उपायुक्त कार्यालय के सभागार में इस कार्यक्रम का सीघा प्रसारण किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त अमिताभ कौशल, एसएसपी होमकर, समेत जिले के तमाम आला अधिकारी उपस्थित थे. इस सुविधा के तहत जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, व मृत्यु प्रमाण पत्र आनलाइन प्राप्त किए जा सकते हैं. यह सुविधा प्रज्ञा केंद्रों पर भी उपलब्ध रहेंगीं.

Read More

मामला बहरागोड़ा चेक पोस्ट के प्रभारी आरके राजीव द्वारा डॉ दिनेशानंद गोस्वामी पर जबरन चेकपोस्ट से गाड़ियों को पार कराने का. जमशेदपुरः बहरागोड़ा चेकपोस्ट से जबरन गाड़ियों को पार कराने के आरोपों को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बहरागोड़ा के विधायक कुणाल साड़ंगी व झारखंड मुक्ति मोर्चा का साजिश करार देते हुए सरकार से निष्पक्ष व तय सीमा के भीतर जांच कराने की मांग की है. सोमवार को स्थानीय तुलसी भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा चेकपोस्ट पर अनियमितता का आवाज उठाए जाने से…

Read More