
जमशेदपुर।
सावन मे देवघर में होनेवाले कांवरियो की अप्रत्याशीत भीड़ को देखते हुए इस बार राज्य सरकार ने सुरक्षा की कमान RAF को देने का फैसला लिया है। उस आदेश के तहत शहर के सुंदरनगर स्थित 106 बटालियन रैफ के मुख्यालय से दो कपनी देवघर पहुंच गई है। फिलहाल रैफ की दो कंपनियो को नेतृत्व डीप्टी कमांडेट निर्मल गोप कर रहे है। सावन शुरु होते हुए RAF के कमांडेट पी कुजूर सुरक्षा व्यवस्था कमान खुद संभालेगे। इसके अलावे चार डीप्टी कमांडेट और चार सहायक कमाडेंट भी वहां मौजुद रहेगे।
गौरतलब है कि पिछले तीन साल से RAF के द्वारा ही वहां भीड़ को नियत्रण कर श्रद्धालुओ से पूजा कराया जाता था। लेकिन पिछले वर्ष राज्य सरकार ने RAF को देवघर श्रावणी मेला मे प्रतिनिय़ुक्त नही किया था। सावन दुसरे सोमवारी के अवसर पर भारी भीड़ जिला प्रशासन के द्वारा नियत्रीत नही हुआ जिस कारण 11 लोगो की मौत हो और कई लोग घायल हो गया।।उसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर RAF के कंपनी को भेजने का निर्णय लिया गया था।
मालुम हो कि जमशेदपुर के सुंदरनगर मे रैफ की ब़टालियन 106 का मुख्यालय है। और यही से बिहार ,बंगाल झारखंड और ओड़ीसा राज्यो मे संवेदनशील स्थिती होने पर रैफ 106 बटालियन को प्रतिनियुक्त किया जाता हैं।

