
जमशेदपुर।


स्थानिय निर्मल गेस्ट मे युवा जदयु के कोल्हान स्तरीय प्रमुख कार्यकर्तायो की बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे युवा जदयु प्रदेश अध्यझ डॉ० पवन पाण्डेय उपस्थित थे! बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा जदयु प्रदेश अध्यझ डॉ० पवन पाण्डेय ने कहा की झारखण्ड मे खास कर कोल्हान मे जदयु पार्टी द्वारा आहुत पूर्ण शराब बंदी की मांग आग की तरह फैल चुकी है जिसमे झारखण्ड की सरकार पुरी तरह झुलस रही है, सरकार मे शामिल लोग जहॉ भी जा रहे है वही आम जनता शराब बंदी की मांग कर रहें है, महिलाये खुद सडको पर निकल कर आंदोलन कर रही है, रोज कही ना कही शराब बंदी की मांग उठ रही है लेकिन झारखण्ड की सरकार चुप्पी धारण कर ली है, युवा जदयु सभी सामाजिक संगठनो के साथ जो शराब बंदी की मांग पर मुखर होकर आंदोलन कर रहे है उनके साथ साझा आंदोलन की रणनिति तैयार की जायेगी, और 15 अगस्त से आंदोलन तेज किया जायेगा, आंदोलन की शुरूआत सभी बस्तीयो मे पदयात्रा से कीया जायेगा, फिर सभी मुख्य गोलचक्कर पर मशाल जुलुस निकाला जायेगा, आंदोलन के अंतिम चरण मे नितिश कुमार जी की शराब बंदी को लेकर जनसभा का आयोजन किया जायेगा, उससे पहले सदस्यता अभियान को लेकर सभी मंडलो मे सदस्यता अभियान तेज किया जाये,साथ ही तीन बैठको मे अनुपस्थित होने वाले पदाधिकारी को पद मुक्त किया जायेगा ! कार्यक्रम का संचालन राजीव ओझा ने किया स्वागत भाषण संतोष सामंत ने किया तथा धन्यवाद जितेन्द्र दुबे ने दिया ! कार्यक्रम मे मो० रफीक,तरणदीप सिंह, अरूप घोष,सतेन्द्र सिंह, मो० दानीश,पप्पु सिंह, जितेन्द्र मिश्रा,मो० जिशान, उत्तम दास,दिनेश गोराई, विकास सिंह,मुख्य रूप से कार्यक्रम मे उपस्थित थे !!

