जमशेदपुर-पूर्वी सिंहभूम में एक घंटे में लगाए गए 1,79,406 पौधे

54
AD POST

 

अकेले थीम पार्क में 1600 से अधिक लोगों ने लगाए 26,395 पौधे

जमशेदपुर।

AD POST

एक घंटे मंे एक लाख पेड़ लगाने के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरे जिले के चयनित स्थलों पर आज सुबह 10ः00 से 11ः00 बजे तक एक साथ सघन वृक्षारोपण कार्य किया गया। एक लाख के लक्ष्य के विरूद्ध 179406 पौधे लगाए गए। जिले का मुख्य आयोजन घोड़ाबांधा थीम पार्क मंे किया गया जहाँ 1600 से अधिक लोगों ने मिलकर 25 हजार के निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 26395 पौधे लगाए। उपायुक्त श्री अमित कुमार के आह्वान पर ’’एक घंटा एक लाख पेड़’’ नामक इस सामूहिक मुहिम में वन विभाग के 400 कर्मियों (मजदूरों सहित) सिविल डिफेंस के 100 सदस्यों, रेड क्राॅस के 128 (चार एम्बुलेंस सहित), जैप व जिला पुलिस के 167 जवान, 13 विभिन्न विद्यालयों के कुल 52 शिक्षकांे व 650 छात्र-छात्राआंे, सहित कुल 1600 से अधिक लोगों ने सहभागिता निभाई। थीम पार्क में सुबह 9ः00 बजे से ही इस अभियान में हिस्सा लेने वालों की आवक बढ़ गई थी। 9ः00 बजे से 10ः00 बजे तक 1 घंटे के दौरान सभी को वृक्षारोपण में भाग लेने के पूर्व व्यवस्था एवं नियमों से परिचय कराते हुए सभी को वृक्षारोपण के लिए निर्धारित स्थान आवंटित किया गया। दरअसल वन प्रमण्डल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी व अनुमण्डल पदाधिकारी श्री सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से रणनीति बनाकर पूरे क्षेत्र को सेक्टर्स और इन सेक्टर्स को पंक्तियों में विभाजित कर हर व्यक्ति को पंक्ति आवंटित कर दी थी तथा हर व्यक्ति को औसत 20 से 25 पौधे निर्धारित 1 घंटे में लगाना था। इस प्रकार पूरा कार्यक्रम अनुशासित रहा।

प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी। यद्यपि ऐसी कोई नौवत नही आयी। ठीक 10ः00 बजे सायरन की आवाज के साथ 1 घंटे तक चलने वाले पौधरोपण को आरम्भ किया गया। जिसमंे से कुछ सेक्टर्स में तो आधे घंटे में ही अपने हिस्से के पौधों को रोपित कर दिया था। इस अभियान में बच्चों से लेकर बूढ़ो तक सभी ने पूरे मनोयोग व उत्साह से हिस्सा लिया। उपायुक्त श्री कुमार अपने लिए आवंटित स्थान पर पौधा लगाने के बाद जिले के वरीय अधिकारियों के साथ पूरे क्षेत्र में घूम-घूम कर सबको प्रोत्साहित करते दिखे। अंत में स्कूली बच्चों ने उपायुक्त के साथ सेल्फी लेकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम का संचालन उप समाहत्र्ता सह जन सम्पर्क पदाधिकारी संजय कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त श्री विनोद कुमार ने किया।

इस सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम मंे उपायुक्त  अमित कुमार, जिला परिषद की अध्यक्षा श्रीमती बुलू रानी सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक  अनूप टी मैथ्यू, उपाध्यक्ष  राजकुमार सिंह, उप विकास आयुक्त  विनोद कुमार, वन प्रमण्डल पदाधिकारी  सबा आलम अंसारी, जैप समादेष्टा  शैलेन्द्र वर्णवाल, अनुमण्डल पदाधिकारी  सूरज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी  राजकुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी संजय कुमार, अक्षेस के विशेष पदाधिकारी श्री दीपक सहाय, ए0सी0एफ0 श्री सुशील उरांव आदि मौजूद थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More