पार्किग की व्यवस्था नहीं होने के कारण हमेशा बनी रहती हैं रोड़ जाम की स्थिति भारतीय स्टेट बैंक जुगसलाई शाखा जमशेदपुर। भारतीय स्टेट बैंक जुगसलाई शाखा (जुगसलाई फाटक के पास) प्रबंधन द्धारा मुख्य प्रवेश गेट के सामने दो बड़े जनेरटर रखे रहने से बैंक के ग्राहकों समेत आस-पास के दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बैंक आने वाले ग्राहक मजबूरन अपने वाहन को सड़क पर खड़ा करते है, जिसके कारण प्रायः रोड़ जाम की स्थिति बनी रहती हैं। बैंक के मुख्य प्रवेश गेट के सामने जो दो जनेरटर रखे हुए है उसमें एक 5 केभी का…
Author: BJNN Desk
मामला चिटफंड कंपनी कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज द्वारा 300 करोड़ की धोखाधड़ी का संवाददाता जमशेदपुरः रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया की प्रदेश महासचिव हेमा घोष ने चिटफंड कंपनी कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज द्वारा झारखंड के हजारों निवेशकों से 300 करोड़ रुपये मामले में कहा है कि पहले निवेशकों की राशि लौटायी जाये, फिर जांच करायी जाये. यह बातें श्रीमती घोष ने यहां मंगलवार को साकची स्थित अशोका इन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि घोटाला सामने आने के बाद सेबी ने उक्त कंपनी पर बैन लगा दिया है, लेकिन इससे निवेशकों को क्या लाभ हो रहा है. दरअसल पहले निवेशकों…
संवाददाता जमशेदपुरः गम्हरिया प्रखंड अंतगर्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़काटांड़ से 19 जून की रात अज्ञात चोरों ने तड़ित चालक की चोरी कर ली. चोर तड़ित चालक में उपयोग में आनेवाले तांबा का तार तथा तड़ित चालक का यंत्र ले गये, जबकि लोहे के पाईप को छोड़ दिया. सुबह में इसकी जानकारी मिली. स्कूल के प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार श्रीवास्तव तथा शिक्षा समिति के अध्यक्ष जोगाय हांसाद ने बताया कि चोरी गया उक्त तड़ित चालक विगत 2010 में 36000 रू. की लागत से खरीदा गया था.
जमशेदपुरः स्कूल से घर जाने के क्रम में टेंपो से एक बच्चा गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बतायी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि साकची स्थित विवेकानंद स्कूल का तीसरा कक्षा का छात्र बिट्टू (11 वर्ष) टेंपो से स्कूल से अपने घर सीतारामडेरा के छायानगर जा रहा था. इसी बीच रास्ते में वह गिर गया, जिससे वह बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों व टेंपो चालक की मदद से उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया.
संवाददाता जमशेदपुरः अखिल भारतीय सोनिया गांधी प्रचार दल ने कांग्रेसी नेता रामउदय ठाकुर के मनीफीट स्थित आवास पर स्वर्गीय संजय गाधी की 35वीं पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धालि अर्पित की. कार्यक्रम का संचालन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजकांत नाग ने किया. श्री नाग ने कहा कि स्वर्गीय गांधी जब कांग्रेस के अध्यक्ष थे तो इमरजेंसी के दौरान दिल्ली को पेरिस बनाने का सपना देखा था. वे चाहत थे दिलली जो भी आये ववह दिल्ली का हो कर रह जाये, पर आपात काल के बाद 1977 में कांग्रेस दिल्ली की गद्दी से हट गयी. 23 जून…
संवाददाता जमशेदपुरः मारवाड़ी युवा मंच के स्टील सिटी शाखा की ओर से मानगो स्थित मुनका मैंशन में रक्तदान सह निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 97 यूनिट रक्त संग्रह किया गया तथा 110 लोगों के दंत संबंधी बीमारियों की जांच की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी बजरंग लाल भरतिया व शिव चरण शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया. श्री भरतिया ने इस मौके पर स्टील सिटी शाखा की गतिविधियों की सरहाना करते हुए कहा कि शाखा द्वारा समय-समय पर किये जा रहे सामाजिक कार्य प्रशंसनीय हैं. निश्चित रूप से शाखा के पदाधिकारी व सदस्य बधाई के पात्र…
बस्तियों में रहनेवाले हजारों लोग मुख्यमंत्री रघुवर दास पूछ रहे हैं सवाल उन्हें सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र की 86 बस्तियों की चिंता, बाकी कहां जायेंगे ब्यूरो चीफ जमशेदपुरः जैसे ही खबर मिली है कि आवास बोर्ड अवैध बस्तियों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू करनेवाला है, वैसे ही आदित्यपुर क्षेत्र में वर्षों से बसी दर्जनों बस्तीवासियों में हजारों लोग आक्रोश से भर गये हैं. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास को सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र की 86 बस्तियों की ही चिंता है, बाकी झारखंड की अन्य इस प्रकार की बसी बस्तियों की चिंता नहीं है. अगर बस्तियों को उजाड़े…
जमशेदपुरः एग्रिको स्थित सीएम आवास का घेराव करने जा रहे होम गार्ड के जवानों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सभी गिरफ्तार जवानों को साकची थाना ले जाया गया,जहां देर शाम निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया. इस संबंध में ऑल इंडिया होम गार्ड वेलफ्येर एसोसियेशन के प्रदेश सचिव सच्चिदानंद शर्मा ने बताया कि 20 मार्च 2015 को विधानसभा के समीप चल रहे अनिश्चतकालीन आमरण अनशन कर रहे होम गार्ड जवानों को मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सभी होम गार्ड जवानों को दूसरे विभाग मे समायोजित कर लिया जायेगा, लेकिन तीन माह हो गये, पर सरकार द्वारा इस मामले…
बहरागोड़ा: आजसू पार्टी के लगातार एवं उग्र आन्दोलन के फल स्वरुप ही झारखण्ड राज्य का गठन हुआ. आजसू के गठन के बाद से ही झारखण्ड आन्दोलन तेज़ हुआ. यह बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय उप-अध्यक्ष प्रो.श्याम मुर्मू ने कही. वह आजसू स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. प्रो.श्याम मुर्मू ने कहा जब सबसे बड़ा झारखंडी दल कहलाने वाले दिल्ली एवं पटना के बाज़ार में अपने को बेच रहे थे, उस समय आजसू के युवा लाठी-गोली खा रहे थे. उन्होंने कहा की आजसू ने ही सबसे ज़्यादा कुर्बानी झारखण्ड राज्य के लिए दिया. केंद्रीय…
जमशेदपुर। पुरे देश भऱ में फिलहाल रैफ के 10 बटालियन है और 6 बटालियन जल्द बनाये जाएगें ये बाते जमशेदपुर मे पत्रकारो से बातचीत के दौरान रैफ के आई जी के एस भंडारी ने कहा. वे जमशेदपुर स्थित रैफ के 106 बटालियन के निरीक्षण करने आए हुए थे. निरीक्षण के दौरान पत्रकारो से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि पुरे देश मे रैफ के 10 बटालियन कार्यरत है सरकार के पास 6 और बटालियन बनाने का प्रस्ताव गया है जिसमे से एक रैफ 106 के अगल बगल एक और बटालियन बनाने का भी प्रस्ताव हैं . उन्होने कहा कि जमशेदपुर…
