राजेस तिवारी
पटना | पटना में लगाए गए पाकिस्तानी जिंदाबाद के नारे के बाद बुधवार की देर शाम
नालंदा जिला में पाकिस्तानी झंडा लहरा दिया गया | इसके बाद महागठबंधन की सरकार
विपझ के निशाने पर है तो सरकार के बचाव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद उत्तर आये है |
उन्होंने कहा की पाकिस्तान के झंडे तो रोजाना वहां लहराए जाते है जहा बीजेपी की सरकार
है |
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में पाकिस्तान का लहराए जाने के बाद विपझ की
आलोचनाओ के जवाब में राजद सुप्रीमो ने कमान संभाला है | गुरुवार को ट्वीट कर उन्होंने
कहा की पाकिस्तान के झंडे तो सबसे अधिक बीजेपी शासन वाले प्रदेश में लहराए जाते है
लालू का इशारा जम्मू -कश्मीर की और था |
जीतन राम माझी (हम सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री )
नीतीश कुमार अपने घर को भी ठीक नहीं रख रहे है | नालंदा में पाकिस्तानी झंडा फहराया जाना
राजद्रोह का मामला है ,राजबल्लभ प्रकरण या रणजीत डॉन का हो सब कुछ नालंदा से जुड़े है
नीतीश शराबबंदी को लेकर भाषण देते चल रहे है और उनके घर में राजद्रोह पनप रहा है





