जमशेदपुर.
एग्रिको, शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड, जमशेदपुर में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ ओनर रिंकू पांडेय ने किया. यह पहल क्षेत्र के बच्चों में कौशल-आधारित शिक्षा और संज्ञानात्मक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया.
इंडियन अबेकस के स्टेट हेड संजीव सिंह ने नई फ्रेंचाइजी पार्टनर रिंकू पांडेय को बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना की. उन्होंने कहा कि इंडियन अबेकस केवल एक शैक्षिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त मंच है जो बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति, गणितीय कौशल और समग्र मस्तिष्क विकास को बढ़ाने में सहायक है.
कार्यक्रम के दौरान कदमा सेंटर हेड अनुश्री तिवारी ने इंडियन अबेकस के प्रोडक्ट और प्रोग्राम के बारे में बताया.
कार्यक्रम में जुगसलाई सेंटर हेड निधि गुलाटी एवं करनडीह सेंटर हेड कंचन सिंह भी उपस्थित रहीं. उन्होंने नई फ्रेंचाइजी को अपने वक्तव्य से प्रेरित किया.





