अब मानगो को दो पावरग्रिडों से बिजली की आपूर्ति पहले मानगोवासी बिजली के लिए तरसते थे, अब बिजली व्यवस्था का दोहरा लाभ जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने आज मानगो की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जवाहर नगर (मानगो) के रोड नंबर 15 में एक पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सरयू राय ने कहा कि यह पावर सब स्टेशन बालीगुमा ग्रिड को कुंअर बस्ती के पावर सब स्टेशन के माध्यम से गम्हरिया पावर ग्रिड से जोड़ देगा और मानगो को दोनों ग्रिड से बिजली मिलेगी। श्री राय ने कहा कि अगर गम्हरिया…
Author: BJNN Desk
पटना। बिहार की राजधानी पटना में वैश्य पोद्दार महासभा बिहार के बैनर तले वैश्य पोद्दार जन अधिकार रैली (समागम) का ऐतिहासिक आयोजन दरोगा राय स्मारक न्यास सभागार में किया गया। लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में समाज के हजारों लोग शामिल हुए और अपनी तीन प्रमुख मांगों को सरकार तक पहुंचाया। रैली में समाज की ओर से पहली मांग रखी गई कि वैश्य पोद्दार समाज को पिछड़ा वर्ग का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद केंद्र सरकार की सूची में उसका नाम दर्ज नहीं है, जिसे जल्द से जल्द शामिल किया जाए। दूसरी मांग में समाज के लोगों…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को शहर के प्रधान डाकघर का दौरा किया और वहां स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सांसद महोदय ने आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं, सत्यापन प्रक्रिया और पासपोर्ट सेवाओं की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। प्रधान डाकघर में सांसद महोदय का स्वागत वरिष्ठ डाकपाल श्री शंकर कुजुर ने किया। उन्होंने सांसद महोदय को अपने कक्ष में बैठाकर पासपोर्ट सेवा केंद्र की सेवाओं और उसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, श्री प्रकाश कुमार मिंज, सहायक अधीक्षक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (वर्तमान में सत्यापन अधिकारी, डाकघर…
मधुबनी। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति मधुबनी शाखा ने सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर समिति की ओर से 13 नवजात कन्याओं को राधा जी का स्वरूप मानकर विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवजात कन्याओं को चुंदरी ओढ़ाकर की गई। इसके बाद उनकी माताओं को साड़ी भेंट की गई, वहीं बच्चियों के लिए कपड़े, खिलौने, हॉर्लिक्स, बिस्किट, तौलिया और नगद राशि प्रदान की गई। आयोजन का उद्देश्य समाज में कन्या जन्म को लेकर सकारात्मक संदेश देना और महिला सशक्तिकरण की दिशा में लोगों को…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 03.09.2025 वार – बुधवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिण गोल – उत्तर ऋतु – शरद् मास – भाद्रपद पक्ष – शुक्ल तिथि – एकादशी. रात्रि. 4.22 तक नक्षत्र..पूर्वाषाढ़ा. रात्रि. 11.08 तक सूर्योदय – 05:21 सूर्यास्त – 06:32 राहुकाल – अपरा.12.31 से 2.05 तक(अशुभ) पंचक – नहीं है दिशाशूल – उत्तर दिशा दोष परिहार – तिल का सेवन कर यात्रा करें आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा…
युवाओं की पढ़ाई और कमाई पर हेमन्त सरकार का फोकस ◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 975 नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों, सहायक आचार्यों और प्रयोगशाला सहायकों को सौंपा नियुक्ति पत्र_ =================== ◆ मुख्यमंत्री ने जैक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के 10 वीं तथा 12 वीं के टॉपर्स तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा कोचिंग के सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित ================== ◆ मुख्यमंत्री ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना और झारखंड ई- शिक्षा महोत्सव- 2025 का किया शुभारंभ ================= ◆ मुख्यमंत्री ने कहा – नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर खुलेंगे तीन और विद्यालय, नेतरहाट आवासीय विद्यालय में…
मधूबनी। पिछले दिनों नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकी के भारत में प्रवेश करने की सूचना पर बिहार पुलिस व सुरक्षा एजेंसी की नींद उड़ गई। ऐसी स्थिति में सीमावर्ती जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन से रविवार को जीआरपी और एसएसबी के सहयोग से एक संदिग्ध कश्मीरी युवक को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि कश्मीरी युवक की पहचान जम्मू-कश्मीर के गुल तहसील का रहने वाला नजीर अहमद (26) के रूप में हुई है जो नेपाली ट्रेन से नेपाल जाना चाह रहा था। टिकट काउंटर पर पहचान हेतु कश्मीरी युवक द्वारा जम्मू-कश्मीर का आधार…
अजय धारी सिंह मधुबनी: रविवार को मधुबनी जिले के राजनगर विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने शिरकत किया। उससे पहले वे झंझारपुर में एक मीट दुकान पर गए। जहां उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार झटका मिट खाने और अपना हिन्दू धर्म बचाने की बात कही। झटका मीट नहीं मिलने पर हिन्दू की मीट नहीं खाने की सलाह भी उन्होंने दी। रविवार को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार शाम ही झंझारपुर पहुंच गए थे। जहां उन्हें मधुबनी जिले के दो विधान सभा सम्मेलन में भाग लेने के…
गम्हरिया बड़ा गम्हरिया प्रखंड के गोराई पाड़ा के ग्रामीण अब स्वास्थ्य सुरक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना’ के तहत मंगलवार को 40 से अधिक लाभुकों को स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए। इस योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को अस्पताल में भर्ती और आगे के इलाज के लिए 15 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है। गाँव की यह बस्ती टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन अब तक ग्रामीणों को जानकारी के अभाव, पात्रता संबंधी उलझनों, जटिल प्रक्रियाओं और प्रशासनिक बाधाओं…
जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर में सड़कों पर अवैध कब्जा और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ईस्ट ज़ोन बैठक सबूज कल्याण संघ, टेल्को में आयोजित की गई। बैठक में ईस्ट ज़ोन की 46 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत प्रदीप कुमार दास द्वारा दुर्गा स्तुति के साथ हुई। बैठक में समितियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को पटल पर रखा। जेम्को मनी फीट क्षेत्र की समितियों ने अवैध ट्रक और ट्रेलर पार्किंग की समस्या उठाई, जिससे पूजा के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका बढ़ जाती है।…
