गम्हरिया। मिथिला के लाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र की जयंती के अवसर पर शिवनगर स्थित आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं वन, पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति के प्रवक्ता मुकेश झा ने कहा कि विकास को लेकर ललित नारायण मिश्र की दूरदर्शी सोच की झलक आज भी जनभावनाओं में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि ललित नारायण मिश्र केवल मिथिलांचल के…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर।सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और प्रभावी कार्य के लिए जमशेदपुर जिले को सड़क सुरक्षा माह के दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और समन्वित प्रयासों के सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया। READ MORE :Jamshedpur News :जनता की शिकायत पर सरयू राय ने किया पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक निरीक्षण सड़क सुरक्षा माह में चला व्यापक अभियान सड़क सुरक्षा माह के दौरान जमशेदपुर जिले में वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत आम नागरिकों को…
नाले के ऊपर पीसीसी की ढलाई का दिया निर्देश -धूल से बचने के लिए पानी का गहरा छिड़काव करें -मोटी परत वाली धूल जेसीबी से हटाएं -जहां जरूरत हो, वहां क्रास रोड बनाएं -अफसर नया डिजाइन बना कर दिखाएंगे जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक एनएच 33 के ऊपर बन रहे ऊपरी पथ के निर्माण के संबंध में जन शिकायतों को लेकर स्थल निरीक्षण किया। उनके साथ एनएचआई के अफसर और अभियंतागण भी थे। श्री राय और टीम ने पारडीह से लेकर बालीगुमा तक के क्षेत्र में हो…
जमशेदपुर। सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला (झारखंड) के फार्मेसी विभाग द्वारा भारत के गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य, प्रेरणादायक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम-“Pharmacist as a Pillar of Republic” रही, जिसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में फार्मासिस्टों की भूमिका, सामाजिक दायित्व तथा संविधान के प्रति उनकी जिम्मेदारी को रेखांकित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की भावना, राष्ट्रप्रेम और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया। संदीप कुमार एवं मेघा दास ने मंच संचालन करते हुए पूरे कार्यक्रम को अनुशासित, सजीव एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत…
तिरुवनंतपुरम (केरल), 28 जनवरी से 1 फरवरी 2026 46वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने अनुकरणीय प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में राज्य का नाम रोशन किया। केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक अपने नाम किए। READ MORE :Jamshedpur News :अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह गालूडीह में संपन्न, शिक्षकों की समस्याओं पर हुआ सार्थक संवाद रासिक चंद्र हेस्सा बने प्रतियोगिता के स्टार 30+ आयु वर्ग में रासिक चंद्र हेस्सा ने…
देवघर। देवघर के प्रमुख क्षेत्र भूरभूरा मोड़ में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी की नई शाखा का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. डी. तिवारी (एम.बी.बी.एस., जनरल फिज़िशियन) ने फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ई-मेडिक्स जैसी संगठित फार्मेसी सेवाएँ आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और भरोसेमंद दवाइयाँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। फ्रेंचाइज़ी ओनर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस स्मार्ट फार्मेसी के माध्यम से देवघर व आसपास के इलाकों के लोगों को ब्रांडेड दवाइयाँ, उचित मूल्य और पारदर्शी सेवा एक ही छत के नीचे मिलेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.…
जमशेदपुर प्रत्येक वर्ष की भांति अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से “जिला स्तरीय वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह” का आयोजन रविवार को गालूडीह बराज स्थित स्वर्णरेखा नदी के तट पर हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन में पूरे जिले से आए साढ़े चार सौ से अधिक शिक्षकों ने भाग लेकर आपसी मेल-मिलाप के साथ वनभोज का आनंद लिया। READ MORE :Jamshedpur Women University :2021-22 सत्र से B.Ed, M.Ed और B.P.Ed कोर्स को मिली स्वीकृति गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री समीर मोहंती मुख्य अतिथि के…
जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के शिक्षा विभाग के लिए बड़ी राहत और उपलब्धि की खबर सामने आई है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की पूर्वी क्षेत्रीय समिति (ERC, NCTE) ने विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग को शैक्षणिक सत्र 2021-22 से तीन प्रमुख कार्यक्रमों—B.Ed., M.Ed. और B.P.Ed.—के लिए औपचारिक मान्यता प्रदान कर दी है। यह महत्वपूर्ण निर्णय ERC, NCTE की 387वीं बैठक, जो 16 जनवरी 2026 को आयोजित हुई थी, उसमें लिया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 15-16 अक्टूबर 2024 को आयोजित 352वीं बैठक में भी इन तीनों पाठ्यक्रमों को मान्यता दी गई थी, लेकिन उस समय यह स्पष्ट नहीं…
जमशेदपुर | मानगो नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच मेयर पद की दावेदार कुमकुम श्रीवास्तव ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से औपचारिक रूप से चुनावी शंखनाद कर दिया। उन्होंने घोषणा की कि वह मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। READ MORE :Jamshedpur News :रेल सिविल डिफेंस टीम व ‘हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ के साथ सड़क सुरक्षा बाइक रैली 3.0, शहर में जागरूकता अभियान पेयजल होगा सबसे बड़ा एजेंडा प्रेस वार्ता में कुमकुम श्रीवास्तव ने मानगो के भविष्य को लेकर अपना विज़न साझा करते…
जमशेदपुर। रेल सिविल डिफेंस टीम ने हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार के साथ मिलकर शहरवासियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा बाइक रैली 3.0 में भाग लिया। इस जागरूकता रैली का आयोजन यंग इंडिया ग्रुप द्वारा किया गया। READ MORE :Jamshedpur News :ज्योतिषीय उपाय भय नहीं, जीवन की समस्याओं से निजात का माध्यम हैं : डॉ. आलोक रंजन बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता मुख्य अतिथि राघवेंद्र कुमार ने कहा कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ती मौतें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने बताया कि अब चार वर्ष के बच्चों तक के…
