Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » RANCHI NEWS: झारखंड इंजीनियरिंग (B.Tech) लेटरल एंट्री 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 19 मई से भरे जाएंगे फॉर्म
Breaking News

RANCHI NEWS: झारखंड इंजीनियरिंग (B.Tech) लेटरल एंट्री 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 19 मई से भरे जाएंगे फॉर्म

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री (B.Tech 2nd Year) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । 19 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे । जानें योग्यता और परीक्षा की पूरी डिटेल।
BJNN DeskBy BJNN DeskMay 19, 2026Updated:May 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।

झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक (B.Tech) द्वितीय वर्ष में सीधे दाखिला लेने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने ‘अभियंत्रण प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (पाश्विक प्रवेश) – 2026’ का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है । इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के राजकीय, गैर-राजकीय और पीपीपी मोड वाले इंजीनियरिंग संस्थानों में सत्र 2025-26 के लिए तृतीय सेमेस्टर (द्वितीय वर्ष) में सीधे प्रवेश मिलेगा । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पर्षद की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर कड़ा एक्शन, जानें किस गाड़ी पर लगेगा कितना जुर्माना

महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा शेड्यूल

पर्षद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 मई 2026 से प्रारंभ होगी । इच्छुक उम्मीदवार 12 जून 2026 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं । यदि ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है, तो सुधार (Correction) के लिए 13 और 14 जून 2026 को पोर्टल फिर से खोला जाएगा । प्रवेश परीक्षा 28 जून 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी । यह परीक्षा केवल रांची जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न केंद्रों पर होगी । परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे ।

कौन कर सकता है आवेदन? (शैक्षणिक योग्यता)

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदक का भारत का नागरिक होने के साथ-साथ झारखंड का स्थानीय या स्थायी निवासी होना अनिवार्य है । शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो, न्यूनतम 45% अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए 40%) के साथ किसी भी ब्रांच में इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा पास होना चाहिए । इसके अलावा, 45% अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए 40%) के साथ बीएससी (B.Sc.) डिग्री प्राप्त करने वाले ऐसे छात्र भी योग्य माने जाएंगे, जिन्होंने 12वीं (10+2) की परीक्षा गणित विषय के साथ पास की हो । बी.वोक (B.Voc) पास उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं ।

READ MORE :NEW DELHI NEWS: NTA का बड़ा ऐलान, 21 जून 2026 को होगी NEET (UG) की पुनः-परीक्षा

आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न

सामान्य वर्ग (General), ईडब्ल्यूएस, पिछड़ी जाति-I (BC-I) और पिछड़ी जाति-II (BC-II) के लिए आवेदन/परीक्षा शुल्क 900 रुपये निर्धारित किया गया है । वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सभी कोटि की महिलाओं के लिए यह शुल्क 450 रुपये रखा गया है । सभी कोटि के दिव्यांगजनों (PwD) को परीक्षा शुल्क से पूरी छूट दी गई है । उप परीक्षा नियंत्रक रंजीता हेम्ब्रम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह परीक्षा ओएमआर (OMR) आधारित ऑफलाइन मोड (Off line mode) में आयोजित की जाएगी । प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रकार के होंगे और प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेंगे ।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, सड़क और नाली निर्माण के लिए ई-टेंडर जारी

May 19, 2026

RANCHI NEWS: झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास युवाओं के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा का सुनहरा मौका

Sponsor: RABI KUMAR JHAMay 19, 2026

Jamshedpur News :नागाडीह कांड की नौवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, पीड़ित परिवार निराश, लेकिन न्याय की लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प

May 19, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.