Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: सरयू राय ने की मंत्री से बातचीत; बोलेः 31 मई तक चाबी नहीं दिलायी तो 1 जून को अनशन करेंगे
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: सरयू राय ने की मंत्री से बातचीत; बोलेः 31 मई तक चाबी नहीं दिलायी तो 1 जून को अनशन करेंगे

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पीएम आवास के 100 से ज्यादा लाभुक फिर मिले सरयू राय से, फिर सुनाया अपना दुखड़ा

  • मंत्री का जवाब गोलमोल, बोले- 10-15 दिन और लग सकते हैं

  • एक मामले में प्रशासनिक स्वीकृति न मिलने की बात कही

  • सरयू राय की दोटूक- 31 मई तक पीएम आवास की चाबी नहीं मिली तो 1 जून से अनशन

जमशेदपुर के बिरसानगर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) के 100 से अधिक लाभार्थी मंगलवार को एक बार फिर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिले और अपनी समस्याओं को लेकर दुखड़ा सुनाया। इन लोगों ने सरयू राय से आग्रह किया कि 31 मई तक उनके नाम से अलॉटेड फ्लैट की चाबी दिलवा दी जाए। इस गंभीर मुद्दे पर सरयू राय ने लाभार्थियों के सामने ही नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से फोन पर बात की और जल्द से जल्द चाबी सौंपने का आग्रह किया।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का गोलमोल जवाब

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में अवैध बालू खनन पर बड़ा एक्शन, 3 हाईवा और ट्रैक्टर जब्त

बातचीत के दौरान नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का जवाब काफी हद तक गोलमोल रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें अपना वादा याद है, लेकिन इसे इंची-टेप लेकर नहीं नापना चाहिए। काम पूरा होने में 10-15 दिन और लग सकते हैं। लोगों को चाबी दिलवाना सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने देरी की वजह बताते हुए कहा कि एक काम को अभी तक प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिली है, जिसके मिलते ही काम और तेजी से होने लगेगा।

इस जवाब पर असंतोष जताते हुए सरयू राय ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि अगर 31 मई तक चाबी नहीं दिलाई गई, तो वह 1 जून को पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक डीसी ऑफिस (DC Office) के सामने अनशन पर बैठेंगे। गौरतलब है कि 25 दिन पहले भी मंत्री ने एक महीने के भीतर चाबी देने का वादा किया था।

ड्रेनेज और जुडको की सड़क का काम अधूरा

सरयू राय ने बताया कि पीएम आवास के दो ब्लॉक पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन वहां ड्रेनेज (निकासी) की व्यवस्था अब तक नहीं बनी है। जेएनएसी (JNAC) से बात करने पर पता चला कि एक ड्रेनेज बन गया है और दूसरे में 15 दिन का समय और लगेगा।

वहीं, जुडको (JUDCO) को वहां सड़क बनानी थी। टाटा स्टील का स्लैग रखे होने के कारण फिलहाल गड्ढों में छाई भरकर उसे सिर्फ चलने लायक बनाया गया है। सड़क का एस्टीमेट विभागीय सचिव के पास भेजा गया है, प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही स्थायी सड़क का निर्माण शुरू होगा। सरयू राय बुधवार की सुबह खुद वहां जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।

बिजली मीटर और आवंटन में विसंगतियां

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया ईवीएम वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की हुई समीक्षा

बिजली को लेकर भी विरोधाभास सामने आया है। बिजली विभाग का दावा है कि 192 घरों में मीटर लग चुके हैं, जबकि लाभार्थियों के मुताबिक सिर्फ 85 घरों में ही मीटर लगे हैं। सरयू राय कल खुद इसकी जांच करेंगे। इसके अलावा, योजना में विसंगतियों की भी शिकायत मिली है। ऐसी सूचना है कि जिन लोगों के पास पहले से पक्का मकान है, उन्हें भी फ्लैट आवंटित कर दिया गया है, जबकि यह योजना बेघरों के लिए है।

सरयू राय ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान लाभार्थियों को चाबी दिलाने पर है, क्योंकि वे बैंक लोन के ब्याज और किराये के दोहरे बोझ से परेशान हैं। वह मंत्री से दोबारा बात कर निश्चित तारीख तय करने की मांग करेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: TSAF क्लाइम्बिंग अकादमी का दबदबा, आईएमएफ नीलगिरि स्पीड क्लाइम्बिंग कप में झटके 6 पदक

May 26, 2026

Chhattisgarh railway news :बिलासपुर-पोत्तनूर के मध्य (एक तरफा) एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

May 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: Administration’s Surgical Strike on Illegal Sand Mining in Baharagora, 3 Hyvas and One Tractor Seized

May 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.