जमशेदपुर। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब घनी बस्ती वाले इलाके भी सुरक्षित नहीं बच पाए हैं। ताजा मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडिह ए-ब्लॉक का है, जहां रविवार देर रात एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हुई है। पीड़ित मोहम्मद मेहफूज़ आलम धतकीडिह के लाइन नंबर 7 में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मित्र शेख असगर अली विदेश जाने से पहले अपनी बाइक संख्या ‘जेएच05सीयू 9239’ उन्हें उपयोग के लिए देकर गए थे।…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर. शहर में पहली बार हिंदी साहित्य अकादमी, जमशेदपुर संभाग की तरफ से भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया जा रहा है. हिंदी साहित्य के संवर्धन और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. कार्यक्रम 7 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में आयोजित होगा. हिंदी साहित्य अकादमी पहली बार जमशेदपुर संभाग के बैनर तले ऐसा आयोजन कर रही है. हिंदी साहित्य अकादमी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी साहित्यिक गतिविधियों के लिए जानी जाती है. अकादमी के नेतृत्व में आयोजक टीम की विवरणी—…
जमशेदपुर : सोमवार को धर्म रक्षिणि पौरोहित्य महासंघ द्वारा गीता जयंती के शुभ अवसर पर साकची स्थित आनंदेश्वर शिव मंदिर में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों के आचार्यगण उपस्थित रहे और उन्होंने सामूहिक रूप से गीता का पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश सामूहिक स्वतिवाचन के साथ हुई। उपस्थित आचार्यों ने पूरे भाव के साथ गीता पाठ किया और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा धर्म और आस्था के प्रति योगदान की सराहना की गई। READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY :रांची यार्ड…
कोलकाता/रांची। रांची स्टेशन में होने वाले बड़े यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण आने वाले दिनों में दर्जनों ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे ने जानकारी दी है कि 10 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक Pre Non-Interlocking और Non-Interlocking कार्य किए जाएंगे, जिससे स्टेशन पर रूट डायवर्जन, रद्दीकरण और शॉर्ट टर्मिनेशन जैसी व्यवस्थाएँ लागू की जाएँगी। रेलवे ने यात्रियों से आवश्यकतानुसार यात्रा योजना बदलने की अपील की है।रेलवे के अनुसार, Pre-NI कार्य 10 दिसंबर से 5 जनवरी तक तथा NI कार्य 6 और 7 जनवरी 2026 को होगा। इन महत्वपूर्ण तकनीकी कामों का उद्देश्य रांची रूट पर…
जमशेदपुर : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट के निर्माण को शीघ्र शुरू कराने की अपील की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि पूरा एयरपोर्ट तैयार होने के बाद उसका नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया जाए, ताकि झारखंड की अस्मिता और महान जननायक दिशोम गुरु को सही मायने में सम्मान मिल सके। READ MORE :Jamshedpur News:02 नवम्बर 2025 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी मूनका ने अपने पत्र में कहा…
रांची : जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक वनडे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर सीरीज में मजबूत वापसी की। मैच की शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों की धड़कनें तेज रहीं, क्योंकि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन निर्णायक पलों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन और साहस दिखाते हुए टीम इंडिया को एक यादगार जीत दिलाई। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने समझदारी से खेलते हुए महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाईं। बल्लेबाजों…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 02 दिसम्बर 2025 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिणायण ऋतु – हेमंत मास – मार्गशीर्ष पक्ष – शुक्ल तिथि – द्वादशी दोपहर 03:57 नक्षत्र – अश्विनी रात्रि 08:51 राहुकाल – दोपहर 02:58 से शाम 04:19 पचंक – नही है सूर्योदय – 06:51 सूर्यास्त – 05:40 दिशा शूल – उत्तर दिशा में दोष परिहार – गुड़ खाकर यात्रा करें आज का राशिफल मेष – (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपको यश दिलाएगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी तंदुरुस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय…
लिप्पू के नामांकन में दिखा समाज का महाजुटान जमशेदपुर, : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई जब प्रखर युवा समाजसेवी सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने सोमवार को दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने बिष्टुपुर स्थित चुनाव कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया. नामांकन के अवसर पर मारवाड़ी समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी. सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने नामांकन करने के बाद समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज एक जागरूक और सामाजिक प्रतिबद्धता वाला समाज है. उन्होंने समाज से…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने सोमवार को लोकसभा के शीतकालीन सत्र में नियम 377 के तहत बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की लगातार लंबित स्थिति को गंभीर मुद्दे के रूप में उठाया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जीवन रेखा के समान है, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी इसका कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। सांसद महतो ने लोकसभा में बताया कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच तत्कालीन राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से दो प्रमुख परियोजनाएँ शुरू की थीं—बागबेड़ा जलापूर्ति योजना और गोविंदपुर जलापूर्ति योजना। इन दोनों योजनाओं…
जमशेदपुर। प्रकृति फाइन आर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित आगामी प्रकृति रेजिडेंशियल आर्ट वर्कशॉप के लिए देश के प्रसिद्ध चित्रकार बिजय बिस्वाल पहली बार जमशेदपुर पहुंचे। नागपुर के रहने वाले बिस्वाल पहले भारतीय रेल में कार्यरत थे, लेकिन कला के प्रति जुनून ने उन्हें इस क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। उनकी अद्भुत कला प्रतिभा और अनोखे कला दृष्टिकोण के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उनका उल्लेख कर चुके हैं। बिस्वाल आज भारत के सबसे चर्चित और प्रेरणादायी कलाकारों में से एक माने जाते हैं। बिजय बिस्वाल की पेंटिंग्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे…
