जमशेदपुर. फ्री लीगल एड कमिटी के संस्थापक मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमचंद उर्फ प्रेमजी का 20 फरवरी को निधन हो गया था. रविवार को आनंद मार्ग परिवार और FLACK(फ्री लीगल एड कमेटी)द्वारा सोनारी में श्राद्ध संस्कार भजन सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. डायन प्रथा के खिलाफ जीवनपर्यंत कार्य करने वाले प्रेमचंद जी की जीवनी सबके लिए प्रेरणादायी है. इस मौके पर पद्मश्री छुटनी महतो, प्रशांत सिंह, मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा, अन्नी अमृता, मनोज यादव, परविंदर सिंह, गौतम गोप, सुधीर कुमार पप्पू, संजय मिश्र, मनोज सिंह, प्रभा जायसवाल और अन्य लोग शरीक हुए. READ MORE :Jamshedpur News :मिथिला सांस्कृतिक परिषद में…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। आज मां तापसी चौधरी ट्रेनी एयर होस्टेस दिवंगत मौसमी चौधरी की 34वीं वर्षगांठ मना रही हैं. अपने खराब तबियत को देखते हुए मां तापसी चौधरी पिछले कुछ सालों से सार्वजनिक जगह की जगह घर पर ही बेटी को श्रद्धांजलि देती हैं. शनिवार(28 फरवरी) को मौसमी चौधरी की 34वी वर्षगांठ पर पर मां तापसी चौधरी ने अपने आवास पर ही मौसमी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीये जलाकर श्रद्धांजलि दी. उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता राधाकांत ओझा ने भी पुष्प चढाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. मरते दम तक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लेने वाली मां…
जमशेदपुर : Jamshedpur FC की U18 टीम ने AIFF Elite Youth League 2025-26 में इतिहास रच दिया है। टीम बिना एक भी मैच हारे फाइनल राउंड में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। ग्रुप C में 30 अंकों के साथ टॉप पर रहते हुए ‘बॉयज़ ऑफ स्टील’ ने अपनी दबदबा कायम रखा। दमदार प्रदर्शन, मजबूत डिफेंस टीम ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 9 जीत और 3 ड्रॉ शामिल हैं। सबसे खास बात यह रही कि टीम ने 44 गोल दागे और सिर्फ 4 गोल खाए। उनकी आक्रामक खेल शैली और मजबूत डिफेंस ने उन्हें लीग में…
जमशेदपुर। एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट ने 14 फरवरी 2026 को अपनी प्रमुख ग्रामीण पहल ‘पशु विकास दिवस’ (पीवीडी) के आठवें संस्करण का सफल समापन किया। ‘सर्वोत्तम सेवा: पशु, परिवार और प्रगति’ थीम पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से कंपनी ने पशुधन स्वास्थ्य, परिवार की सुरक्षा और स्थायी आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वर्ष 2014 में शुरू की गई यह पहल आज देश के सबसे बड़े एकदिवसीय पशु कल्याण कार्यक्रमों में शामिल हो चुकी है। इस वर्ष 16 राज्यों में फैली 510 ग्रामशक्ति शाखाओं के जरिए शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत लगभग 1.4 लाख…
जमशेदपुर : 1 मार्च 2026 को मिथिला सांस्कृतिक परिषद में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैथिल समाज के 500 से अधिक महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा होली टोपी पहनाकर शुभकामनाएं दीं। Read More :Jamshedpur News :मैथिली सम्मान दिवस पखवाड़ा पर मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने आयोजित की काव्य गोष्ठी, विधापति परिसर में सजी साहित्यिक महफिल* पारंपरिक गीतों से गूंजा सभागार समारोह के दौरान मैथिली कीर्तन मंडली ने मंच से पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल रंग और उमंग से भर उठा। लोकधुनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों…
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन की मुख्य पार्किंग का ठेका लेने वाले ठेकेदार राजीव राम को पिछले नौ महीनों में 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। ऊंची बोली लगाकर ठेका लेने का फैसला अब उनके लिए भारी पड़ता दिख रहा है। हालांकि अब रेलवे के आला अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पार्किंग के पुनर्मूल्यांकन (रिवैल्युएशन) की प्रक्रिया शुरू करने की सहमति जताई है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : सोना देवी विश्वविद्यालय में नेशनल साइंस डे, ‘सस्टेनेबल फ्यूचर’ थीम पर छात्रों ने पेश किए इनोवेटिव मॉडल…
जमशेदपुर : सोना देवी विश्वविद्यालय के विवेकानंद ऑडिटोरियम में नेशनल साइंस डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। “साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ फार्मेसी तथा स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस के विद्यार्थियों ने नवाचार आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। READ MORE :Jamshedpur News :भावी प्रबंधकों का शानदार प्रदर्शन: सोना देवी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस का भव्य आयोजन ‘विज्ञान जल वाटिका’ बना आकर्षण का केंद्र छात्र-छात्राओं ने एक मॉडल तालाब ‘विज्ञान जल वाटिका’ की परिकल्पना प्रस्तुत की, जिसमें सतत विकास, जल संरक्षण और आधुनिक तकनीक का समावेश दिखाया गया। स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल…
जमशेदपुर। होली पर्व और आगामी ग्रीष्मकालीन सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच 2-2 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इससे झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। READ MORE :Seraikela Kharsawan News :होली पर समाहरणालय में हर्बल गुलाल स्टॉल का उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार का संबल कब चलेगी हटिया-एलटीटी स्पेशल गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन 02 और 09 मार्च 2026 (सोमवार) को हटिया से शाम 4:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मध्यवर्ती…
जमशेदपुर. शुक्रवार को संस्कार भारती, जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में “सामाजिक समरसता” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम अब्दुल बारी कॉलेज, गोलमुरी में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने की. READ MORE :Seraikela Kharsawan News :होली पर समाहरणालय में हर्बल गुलाल स्टॉल का उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार का संबल कार्यक्रम के ओजस्वी वक्ता एवं प्रधान आमंत्रित डॉ. मित्रेश्वर अग्निमित्र ने सामाजिक समरसता को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए समाज में आपसी सद्भाव और सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया. विशेष आमंत्रित अतिथि अजय कुमार प्रजापति ने…
सरायकेला-खरसावाँ : होली पर्व के अवसर पर समाहरणालय परिसर में प्राकृतिक उत्पादों से निर्मित हर्बल गुलाल स्टॉल का शुभारंभ किया गया। स्टॉल का उद्घाटन उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने किया। यह पहल खरसावाँ आजीविका महिला संकुल संगठन के माध्यम से संचालित की गई है, जिसमें जिले के सभी 9 प्रखंडों के 15 संकुल स्तरीय संगठनों से जुड़ी लगभग 80 ग्रामीण महिलाएं शामिल हैं। READ MORE :Jamshedpur News :भावी प्रबंधकों का शानदार प्रदर्शन: सोना देवी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस का भव्य आयोजन महिला आजीविका को मिला बढ़ावा यह पहल सामूहिक उद्यमिता, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और महिला आजीविका संवर्धन की…
