जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को शहर में 26 व ग्रामीण क्षेत्र के 74 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर की सम्भावनाओं के मद्देनजर जिले के शत प्रतिशत योग्य लाभुकों के ससमय टीकाकरण हेतु जिला प्रशासन प्रयासरत है, इसमें आमजनों से भी सहयोग अपेक्षित है। जिलेवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी कारणवश जिन्होंने अब तक टीका नहीं लिया है वे कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अपने नजदीकी टीका केन्द्रों पर जाकर टीकाकरण अवश्य करायें।लाभुकों की सुविधा को…
Author: BJNN Desk
जामताड़ा। जामताड़ा थाना पुलिस ने लंबे अरसे से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जानकारी के अनुसार जामताड़ा थाना क्षेत्र के बंदाजोरिया निवासी सुनील टुडू के ऊपर धारा 464 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। लंबे समय से फरार रहने के कारण कोर्ट की ओर से स्थाई वारंट निर्गत कर दिया गया था। जिसके आलोक में जामताड़ा थाना पुलिस ने छापेमारी कर बंदाजोरिया स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को उसका मेडिकल जांच कराकर कोर्ट में पेश…
जामताड़ा। दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम के निमित्त सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन एवं काशी कॉरिडोर लोकार्पण का सीधा प्रसारण जामताड़ा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता के अध्यक्षता में महूल ढंगाल स्थित मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं, भाजपा समर्थकों, स्थानीय लोगों के साथ आध्यात्मिक माहौल में सुना एवं देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने बताया कि आज का लोकार्पण का दिव्यता और भव्यता देश के सभी महापुरुषों का सपना पूरा होने जैसा…
जामताड़ा। हैदराबाद साइबर सेल पुलिस टीम ने ₹450000 की साइबर ठगी के मामले में जामताड़ा जिला के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बंदरडीहा गांव से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी समसुल अंसारी को ट्रांजिट रिमांड पर हैदराबाद पुलिस अपने साथ ले गई है। बता दें कि समसुल अंसारी ने बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से ₹450000 की साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद पीड़ित की ओर से साइबर सेल थाना हैदराबाद में शिकायत दर्ज करवाया गया था। पीड़ित के बयान पर हैदराबाद साइबर थाना पुलिस ने कांड संख्या 1866/21 दर्ज करते हुए…
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज लोकसभा में पूरक प्रश्न के माध्यम से झारखंड के बेटियों के लिए उच्च शिक्षा के सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानना चाहा। उन्होंने कहा कि पूरा देश में लगभग 115 आकांक्षी जिला है। झारखण्ड एैसा एक प्रदेश है। जो मिनिरल से भरा हुआ होने के बावजूद वहां लगभग 24 जिला में 19 जिला आकांक्षी जिला है। और विकास के अभाव एवं आर्थिक तंगी के कारण वहां के छात्राऐं प्राथमिक विद्यालय पूरा नहीं करने के साथ साथ ही वे उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते है,…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण सोमवार को वाराणसी में किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में दिव्य काशी- भव्य काशी के सीधा प्रसारण देखने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। महानगर के सभी मंडलों के प्रमुख मंदिरों पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोकार्पण समारोह के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा बारीडीह मंडल अंतर्गत सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में एलईडी स्क्रीन और साउंड सिस्टम…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा भव्य काशी विश्वनाथ कोरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय रंकिणी मंदिर में भाजपा कदमा मंडल के द्वारा एल ई डी के माध्यम से लाईव प्रसारण की व्यवस्था की गई।और मन्दिर के पुरोहित को सममनित किया गया। इस शुभ अवसर पर भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष श्री राजेश सिंह, भाजपा महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष श्री चितरंजन वर्मा जी,कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष ललन चौहान, कदमा मंडल के महामंत्री अजय झा,प्रेम कुमार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष रमेश बास्के, कमल कुमार, संतोष सिंह, कार्तिक गोप, निदोष वमा,डी एन सिंह, राजीव निवास,महेश राम, महिला मोर्चा मंडल…
जमशेदपुर व्यवहार न्यायलय के अधिवक्ता सह श्री श्री हनुमान मंदिर निर्माण समिति के पैरवीकार प्रभात शंकर तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि न्यायालय परिसर में अभी ठीक से चलना नही सीखे वैसे लोग भी वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बारे बेतुका टिपण्णी करते हैं। जिनको PR बांड और interim बांड का फर्क नही पता न्यायालय प्रक्रिया और उसके आदेश को गलत रूप से पेश कर प्रेस विज्ञप्ति जारी करतें हैं। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुःखद है कुछ दिन हुए नही न्यायालय में आये और यहां के न्यायिक प्रक्रिया में हिस्सेदारी भी सही ढंग से नही सिख पाए वैसे लोग सीखने के…
jamshedpur आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन गिरिडीह जिला इकाई की ओर से गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने संगठन की सदस्यता ली और शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना नैतिक समर्थन दिया। सदस्यता अभियान में उपस्थित संगठन के प्रदेश सचिव मंडलीय सदस्या रिंकी बंसरीयार ने कहा संगठन अपने स्थापना काल से ही शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ में आंदोलन संगठित करते आया है और आने वाले दिनों में भी शिक्षा जगत की समस्याओं को लेकर भी छात्र संगठन एआईडीएसओ आंदोलन संगठित करेगा। आज के कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के राज्य कमिटी सदस्य…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा निःशुल्क मेघा स्वस्थ्य जाँच शिविर का आयोजन 18 दिसंबर शनिवार को प्रातः 9.30 बजे से संध्या 4 बजे तक सिदगोडा स्थित सूर्य मंदिर में किया जा रहा हैं। इस शिविर में शाखा द्वारा संबंधित विशेषज्ञों द्वारा जाँच और यथासंभव निःशुल्क दवाई भी उपलब्ध करायी जाएगी। यह जानकारी सुरभि शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी, सचिव कविता अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मुस्कान अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यकम की संयोजक डॉ. स्वाति पटवारी एवं डॉ. रश्मि हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से शिविर में आकर इसका लाभ उठाने का अनुरेाध किया हैं।…
