jamshedpur आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन गिरिडीह जिला इकाई की ओर से गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने संगठन की सदस्यता ली और शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना नैतिक समर्थन दिया। सदस्यता अभियान में उपस्थित संगठन के प्रदेश सचिव मंडलीय सदस्या रिंकी बंसरीयार ने कहा संगठन अपने स्थापना काल से ही शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ में आंदोलन संगठित करते आया है और आने वाले दिनों में भी शिक्षा जगत की समस्याओं को लेकर भी छात्र संगठन एआईडीएसओ आंदोलन संगठित करेगा। आज के कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के राज्य कमिटी सदस्य…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा निःशुल्क मेघा स्वस्थ्य जाँच शिविर का आयोजन 18 दिसंबर शनिवार को प्रातः 9.30 बजे से संध्या 4 बजे तक सिदगोडा स्थित सूर्य मंदिर में किया जा रहा हैं। इस शिविर में शाखा द्वारा संबंधित विशेषज्ञों द्वारा जाँच और यथासंभव निःशुल्क दवाई भी उपलब्ध करायी जाएगी। यह जानकारी सुरभि शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी, सचिव कविता अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मुस्कान अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यकम की संयोजक डॉ. स्वाति पटवारी एवं डॉ. रश्मि हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से शिविर में आकर इसका लाभ उठाने का अनुरेाध किया हैं।…
jhrakhand जमशेदपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण ने अपने सेवा कार्य को जारी रखते हुए आज दो जरुरतमंद परिवारों में बेटी की शादी हेतु सहयोग स्वरुप राशन सामग्री उपलब्ध कराई । अर्पण संस्था के संरक्षक भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा की अर्पण संस्था के अध्यक्ष , सभी सदस्य एवं सभी सुभचिंतकों। द्वारा लगातार समाज के जरूरतमंदों के लिये चलाये जा रहे सेवा के कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाये वह कम है, काले ने कहा की उन्हें भरोसा है की यह नेक कार्य आगे भी जारी रहेगा। काले ने सभी सदस्यों की भूरी भूरी प्रशंसा…
21 साल के बाद एक बार फिर मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत की हरनाज संधू के सिर सजा है। पंजाब की हरनाज कौर 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब देश के नाम करने में कामयाब रहीं। संधू की ताजपोशी इस कार्यक्रम में मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंड्रिया मेजा ने की। मिस यूनिवर्स का पेजेंट अपने नाम करने वालीं हरनाज संधू इससे पहले भी कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता ने इस ब्यूटी पेजेंट को जीता था। मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इस्राइल में…
jamshedpur पर्यटन, कला संस्कृति ,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सौजन्य से एवं जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम के तत्वाधान में मुख्यमंत्री आमंत्रण कप के जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 का विधिवत उदघाटन जमशेदपुर के तीनप्लेट स्थित तीनप्लेट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुआ। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला के उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत, जिला परिषद की अध्यक्षा बुल्लू रानी सिंह सरदार, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी पोटका महेंद्र रविदास, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी रोहित कुमार, पोटका के तेतला पंचायत की मुखिया दीपान्तरी सरदार, तीनप्लेट कंपनी के खेल…
Jamshedpur। भारतीय जनतंत्र मोर्चा कदमा मंडल की ओर से रविवार को नीलगिरी के कन्नूर में हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त में दिवगंत हुए सीडीएस जनरल विपिन रावत सहित अन्य 12 शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया, मंडल के सभी सदस्य ब्लॉक नंबर 3 निर्मल कॉलोनी शास्त्री नगर से कदमा थाना गोल चक्कर तक हाथों में तिरंगा थामे कैंडल लेकर मार्च निकालते हुए निर्धारित स्थल पहुंचे, शहीदों को श्रद्धांजलि दी, सभी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और 2 मिनट का मौन रखा, मार्च मंडल के सक्रिय सदस्य शुभम सिंह के देखरेख में निकाला गया, मौके…
कालीदास पाण्डेय Entertainment News गौतम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘संदेश’ आगामी जनवरी 2022 में दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मुम्बई में रिलीज होगी। भोजपुरी फिल्म जगत की डांसिंग क्वीन सीमा सिंह का कमबैक ‘संदेश’ के साथ होने वाला है। आर बी गौतम द्वारा निर्मित इस भोजपुरी फिल्म के कथाकार अनिल विश्वकर्मा, निर्देशक लखीचंद ठाकुर, सहायक निर्देशक अमृत लाल अमन, गीतकार मो. इदरीश खान व धर्मेंद्र राज, संगीतकार विपिन बिहारी व माधव सिंह राजपूत, नृत्य निर्देशक फिरोज खान और कैमरामैन बिरजू चौधरी व पंकज जोशी हैं। 7 कर्णप्रिय गीतों से सजी इस फिल्म के मुख्य कलाकार…
लोक संकट हनुमान मंदिर है कहा यह स्पस्ट करे और सरयू समर्थक निंदक बयान से परहेज करें : – हरीश राय सरयू राय स्वयम को कानून से ऊपर उठकर मन्दिर कब्जाने की नीयत और सोच रखे हुए है ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन पुर्वी विधानसभा के लिये दुर्भाग्य है :- चिंटू सिंह जब से पूर्वी के विधायक बने है सरयू राय तभी से सिर्फ मन्दिर कब्जाने का कार्य करते है,चाहे सूर्य मंदिर हो या बर्मामाइंस के देव मन्दिर हो या बिरसानगर के मन्दिर हो या फिर शहीद चौक पर बने हनुमान मंदिर हो :- राकेश साहू जमशेदपुर। 12 दिसम्बर को…
जमशेदपुर। देश के पहले रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 11 अन्य सैन्य अफसरों के निधन पर हर ओर शोक की लहर है। रविवार को गोलमुरी अंतर्गत न्यू केबुल टाउन क्षेत्र के दुर्गापूजा मैदान में पूर्व सैनिकों एवं स्थानीय निवासियों ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। सभा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने जनरल बिपिन रावत की जीवनी और उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने कई सैन्य अभियानों का नेतृत्व कर देश को सफलता दिलाई थी और पूरे हिन्दुस्तान के नागरिकों का…
जमशेदपुर। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री रहे दिवंगत नेता सूरज कुमार की पुण्यस्मृति में रविवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में पार्टी नेताओं ने अपने शोक संतप्त भावों को व्यक्त करते हुए सूरज कुमार के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। शोक सभा में गुँजन यादव ने सूरज कुमार के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सूरज कुमार पार्टी के…
