जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभुम जिला मारवाड़ी सम्मलेन द्वारा विगत 3 मार्च 2021 को आरम्भ हुआ “अन्नपूर्ण रसोई” लगातार 10 माह से चालू है और टाटा वर्कर्स यूनियन के गेस्ट हाउस में कैंसर के इलाज हेतु रहने वाले मरीजो एवं उनके साथ आये परिजनों दोपहर का निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा है। साथ ही समय-समय पर भोजन के साथ जिला सदस्य/समाज बंधुओ के सहयोग से फल, बिस्कुट इत्यादि का वितरण भी किया जाता है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया की विगत 10 माह में एक दिन भी बिना रूके सम्मेलन द्धारा लगभग 21000 से अधिक भोजन पैकेट का…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के जुबली पार्क स्थित टाटा जू जाने का नया रास्ता मैरिन ड्राइव की ओर से होगा।इसके लिए टाटा स्टील के प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है।इस बात की जानकारी टाटा स्टील जुलोजिकल पार्क के निदेशक विपुल चक्रवर्ती ने दी।उन्होने कहा कि टाटा जू का नए रुप में किए जाने की योजना है। इसका प्रारुप तैयार कर लिया गया हैं। उस के हिसाब से कार्य किया जाने लगा हैं। जो 2027 तक पुरा हो जाएगा।इसके साथ ही जू में आने वाले लोगो के लिए नए रास्ते तैयार किए जा रहे है। यह रास्ता मैरिन ड्राईव…
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर की शैक्षणिक संस्थान जमशेदपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षा संकाय मे ,सत्र 2021- 2023 के छात्रों का परिचय सत्र आज संपन्न हुआ । इस समारोह की मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्य डॉ . सबीहा युनूस ,कोऑर्डिनेटर . डॉ. रमा सुब्रमण्यम एवं विभागाध्यक्ष डॉक्टर त्रिपुरा झा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया l विषय प्रवेश एवं मंच का संचालन डॉक्टर त्रिपुरा झा द्वारा किया गया । उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए करते हुए कहा ,कि उन्हे शिक्षक बनने के हर पड़ाव में शिक्षा संकाय उनको हर तरफ से सबल बनाएगा ताकि…
जमशेदपुर, । गीता जंयती के शुभ अवसर पर आज चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क में छात्र-छात्राओं के बीच दो दिवसीय कंठस्थ गीता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन विद्यालय कमिटी के सचिव श्री आर. शिवा प्रसाद ने यहां चिन्मया विद्यालय के मल्टी पर्पस कान्फरेंस हॉल में शिक्षक-शिक्षिका श्रीमती विनिता मिश्रा, वी. रमण, राजेश्वरी, श्री पंकज सहाय तथा सुश्री बेबी प्रसाद के साथ संयुक्त रूप से भगवान श्री गणेश, भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति व चिन्मया फाउण्डेशन के संस्थापक स्वामी चिन्मयानंद की तस्वीर के सम्मुख समवेत् स्वर में दीप मंत्र (दीपं ज्योति परमं ज्योति) के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया।…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। उन्होंने काशी के काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने पावन गंगा नदी में पवित्र स्नान भी किया। ‘नगर कोतवाल’ (भगवान काल भैरव) के चरणों में प्रणाम के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके आशीर्वाद के बिना कुछ विशेष नहीं होता है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए भगवान का आशीर्वाद मांगा। प्रधानमंत्री ने पुराणों का हवाला दिया, जो कहते हैं कि जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता है, वह सभी बंधनों से मुक्त हो जाता है।…
झारखंड । झारखंड के जमशेदपुर के पुरे मानगों में जलापूर्ति पिछले 24 घंटे से नहीं होने से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही इसकी जानकारी स्थानिय लोगो ने भाजपा नेता विकास सिंह को दूरभाष में अपनी परेशानी बताया। भाजपा नेता विकास सिंह ने इसको लेकर कनीय अभियंता पंडित महतों एवं संवेदक से दूरभाष पर बात किया। अधिकारियों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि जेसीबी के द्वारा सफाई कार्य करने के दौरान 11000 केवीए का तार कट गया और ब्लास्ट हो गया जिससे इंटक वेल पूरी तरह बैठ गया । नदी से पानी जलापूर्ति…
झारखंड के जमशेदपुर की पांच प्रमूख खबर जो शहर मे रही चर्चा का विषय़ जमशेदपुर की पांच खबरों के साथ रवि 1 मानगो थाना क्षेत्र में कार को किराये पर चलाने के नाम पर उसे बंधक रखने के मामले पुलिस टीम ने जांच के क्रम में गिरोह का सरगना बापी को गिरफ्तार कर लिया है. देर रात ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है, लेकिन पुलिस गिरोह के अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। इस सबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी बापी नये लोगों से किराया में कार चलाने के नाम पर लेता था इसके…
भाजमो बरमामाइंस मंडल की महत्वपूर्ण बैठक इस्टपलांट बस्ती सामुदायिक भवन में आयोजित हुई. आगामी 23 दिसंबर को विजय दिवस कार्यक्रम को लेकर मंथन किया गया. झारखंड। जमशेदपुर के भाजमो बार्मामाइंस मंडल की महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ भाजमो नेता दुर्गा राव की अध्यक्षता में बरमामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा उपस्थित हुए. बैठक में आगामी 23 दिसंबर को विजय दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन किया गया साथ ही बैठक में उपस्थित क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम को लेकर उनके सुझाव प्राप्त किए गए.…
सरायकेला। आदित्यपुर के भाजपा आर.आई.टी मंडल द्वारा मंडल के संयोजक राजेश नाग के नेतृत्व में भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण का सीधा प्रसारण मार्ग संख्या 13+14 स्थित शिव मंदिर के परिसर में LED के माध्यम से की गई। इस शुभ अवसर पर मंदिर के पुजारी जयराम मिश्रा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रुप से- वरिष्ठ भाजपा नेता सह सिमडेगा जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव , स्थानीय पार्षद सह महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रिंकू राय , श्रीमती उषा पांडे…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को शहर में 26 व ग्रामीण क्षेत्र के 74 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर की सम्भावनाओं के मद्देनजर जिले के शत प्रतिशत योग्य लाभुकों के ससमय टीकाकरण हेतु जिला प्रशासन प्रयासरत है, इसमें आमजनों से भी सहयोग अपेक्षित है। जिलेवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी कारणवश जिन्होंने अब तक टीका नहीं लिया है वे कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अपने नजदीकी टीका केन्द्रों पर जाकर टीकाकरण अवश्य करायें।लाभुकों की सुविधा को…
