जमशेदपुर। देश के पहले रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 11 अन्य सैन्य अफसरों के निधन पर हर ओर शोक की लहर है। रविवार को गोलमुरी अंतर्गत न्यू केबुल टाउन क्षेत्र के दुर्गापूजा मैदान में पूर्व सैनिकों एवं स्थानीय निवासियों ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। सभा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने जनरल बिपिन रावत की जीवनी और उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने कई सैन्य अभियानों का नेतृत्व कर देश को सफलता दिलाई थी और पूरे हिन्दुस्तान के नागरिकों का…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री रहे दिवंगत नेता सूरज कुमार की पुण्यस्मृति में रविवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में पार्टी नेताओं ने अपने शोक संतप्त भावों को व्यक्त करते हुए सूरज कुमार के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। शोक सभा में गुँजन यादव ने सूरज कुमार के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सूरज कुमार पार्टी के…
जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर द्धारा पलासबनी गांव में स्थित रोटरी विविध सेवा केंद्र में लड़कियों, बच्चों, माताओं, शिक्षकों, फुटबॉल खिलाड़ियों और पलासबनी के निवासियों के साथ सामुदायिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मधुमिता संतरा, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन पीपी डॉ केटी भथेना, चेयरपर्सन रोटेरियन जी राममूर्ति एवं हरप्रीत मारवाह ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि क्लब द्धारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठायें। इस दौरान क्लब के सदस्यों द्धारा बच्चों के बीच स्वेटर भी वितरित किया गया। आरवीएसके प्ले स्कूल के बच्चों द्धारा आदिवासी संगीत वाद्ययंत्र वादन के साथ-साथ गांव की युवा लड़कियों द्वारा संथाली पारंपरिक…
जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर का चुनाव आज रविवार को सोनारी चित्रगुप्त भवन में चुनाव पर्यवेक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव (प्रदेश मंत्री) तथा चुनाव प्रभारी संजीव सिन्हा की देखरेख में संपन्न हुआ. इस दौरान प्रदेश चुनाव पदाधिकारी के रुप में अजय श्रीवास्तव विशेष रुप से मौजूद थे. इस दौरान अध्यक्ष पद हेतु एकमात्र नामांकन अनुप रंजन के होने तथा और किसी सदस्य के नामांकन नहीं करने के कारण अनुप रंजन को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया. इसतरह श्री रंजन को पुन: महासभा के महानगर अध्यक्ष रुप में चुन लिये गये. उनके साथ 15 प्रतिनिधि (डेलीगेट्स) भी चुने गये.…
डीसी फैज अक अहमद मुमताज का सामुदायिक पुस्तकालय के बाद का है नया कॉनसेप्ट जामताड़ा। जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड में बुजुर्गों को समर्पित Elder’s Club का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो एवं डीसी फैज अक अहमद मुमताज द्वारा रविवार को की गई। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उपायुक्त के द्वारा किया गया ये बहुत अच्छा कॉन्सेप्ट है। इस क्लब में जो बुजुर्ग एकांकी महसूस करते हैं, घर में अकेले रहते हैं। वे कम से कम यहां आकर अपने हमउम्र के साथ बैठकर अपना दुख दर्द बांट सकेंगे। साथ हीं अपना मनोरंजन कर सकेंगे। इस अवसर पर उन्होंने…
जामताड़ा। जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग का उद्घाटन जामताड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय एवं समाज सेविका सह विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम सीडीएस रहे स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की आत्मा की शांति हेतु सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। टूर्नामेंट का पहला मैच पैंथर क्रिकेट क्लब बनाम मिहिजाम स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पैंथर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 157…
Entertainment News । सुपर हिट बॉलीवुड सॉन्ग इश्क बुलावा, तूती बोले वेडिंग दी, उंगली पे नचाले फेम पंजाबी पॉप सिंगर शिप्रा गोयल पहली बार भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव के साथ बॉलीवुड गाना ‘रोमांटिक राजा’ से धमाल मचाने को तैयार हैं। इस गाने का पोस्टर आज जारी कर दिया गया है। हिट मशीन का यह गाना 17 दिसंबर को रिलीज होगा। इस गाने पर सबों की नज़र होगी, क्योंकि इस बार कोरियोग्राफर मुद्दसर खान भोजपुरी और पंजाबी सिंगर को लेकर आ रहे हैं, जिन्होंने अपने पहले ही हिंदी गाने से तहलका मचाने की तैयारी की है। मालूम हो कि मुद्दसर…
जामताड़ा। साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान में जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है। जिसमें नगदी ₹40000 सहित अन्य सामानों के साथ दो साइबर अपराधी दबोचे गए हैं। दोनों साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी अलग-अलग स्थानों से हुई है। गिरफ्तार अपराधी का अंतर जिला गिरोह है जिसमें जाम तारा और देवघर जिला के साइबर अपराध में शामिल है। रविवार को हुई कार्रवाई में नगदी सहित मनताज अंसारी को मिहिजाम थाना क्षेत्र से एटीएम से पैसा निकासी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसकी निशानदेही पर नसरुल अंसारी को देवघर जिला के…
बिहार। मधुबनी (हरलाखी)। हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के उमगांव बजार के समीप एक ट्रक चालक की हत्या कर शव को फेंका गया था। जिसका शव सुबह रविवार को हरलाखी थाना पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक मृतक जयनगर गांव निवासी पप्पू दास के रूप मे बताया गया है। जिसका उम्र करीब 32 वर्ष के रूप मे बताया गया है।एफसी आई गोदाम जयनगर से अनाज लाकर उमगांव मे आया था। जानकारी देते हुए हरलाखी थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने बताया है। की शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है।
जमशेदपुर। रेल मंत्रालय के आदेश के बाद कोरोना काल में बंद हुए ट्रेनों का पारिचालन धीरे धीरे समान्य होते जा रहे है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने भी अपने ट्रेनों का परिचालन शुरु कर दिया हैं। हालाकिं अभी भी कई प्रमूख ट्रेनों का इंतजार लोग कर रहे है। पहले टाटानगर से बिहार के लिए प्रतिदीन सुबह शाम मिलाकर चार ट्रेन चला करती थी। लेकिन टाटानगर से बिहार के लिए प्रतिदीन दो ही ट्रेन है।जिसमें एक ट्रेन सुबह टाटा से दानापुर के प्रस्थान करती है। जबकि एक ट्रेन दुर्ग से राजेन्द्रनगर भाया टाटानगर होकर आना जाना कर रही…
