
जमशेदपुर।

पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को शहर में 26 व ग्रामीण क्षेत्र के 74 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर की सम्भावनाओं के मद्देनजर जिले के शत प्रतिशत योग्य लाभुकों के ससमय टीकाकरण हेतु जिला प्रशासन प्रयासरत है, इसमें आमजनों से भी सहयोग अपेक्षित है। जिलेवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी कारणवश जिन्होंने अब तक टीका नहीं लिया है वे कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अपने नजदीकी टीका केन्द्रों पर जाकर टीकाकरण अवश्य करायें।लाभुकों की सुविधा को देखते हुए जिले के सभी टीका केंद्र वॉक इन मोड में संचालित किए जा रहे हैं, साथ ही शहरी क्षेत्र में कीनन स्टेडियम सेशन साईट को छोड़कर अन्य सभी सेंटर में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग का भी विकल्प उपलब्ध है। वहीं मोबाइल वैन से भी टीकाकरण की सुविधा लाभुकों को दी जा रही है। लाभुकों से अपील है कि टीका केंद्रों पर अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए कतारबद्ध होकर टीका लें ताकि विधि व्यवस्था के संधारण में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो ।
————————-
★ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए आज शाम 4 बजे से कल शाम 5 बजे तक स्लॉट खुला है।
मोबाइल वैन से टीकाकरण के लिए कॉल करें 6207628627/7858038654 या ईमेल करें [email protected] पर

