Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News :पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया लोकार्पण, लाइव प्रसारण देख जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाये हर- हर महादेव के नारे
Uncategorized

Jamshedpur Today News :पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया लोकार्पण, लाइव प्रसारण देख जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाये हर- हर महादेव के नारे

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 13, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण सोमवार को वाराणसी में किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में दिव्य काशी- भव्य काशी के सीधा प्रसारण देखने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। महानगर के सभी मंडलों के प्रमुख मंदिरों पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोकार्पण समारोह के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा बारीडीह मंडल अंतर्गत सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में एलईडी स्क्रीन और साउंड सिस्टम के साथ लोकार्पण समारोह का लाइव प्रसारण किया गया। इस विशेष अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से सम्मिलित हुए और कार्यकर्ताओं के संग लोकार्पण समारोह को देखा। इससे पहले, सूर्य मंदिर के पुरोहितों एवं पुजारियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं, पुजारियों द्वारा शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ लोकार्पण समारोह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव, हर हर गंगे के नारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रखा।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 352 वर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में काशी विश्वनाथ धाम का गौरव पुनः स्थापित हुआ है। उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण पर राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता और धर्म प्रेमी बंधुओं की ओर से पीएम मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर सांस्कृतिक परंपराओं और उच्चतम आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक रहा है। उन्होंने काशी को देश की सांस्कृतिक राजधानी बताते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर न केवल भारत बल्कि विदेशों से भी पर्यटकों के आकर्षिण का केंद्र रहा है। काशी विश्वनाथ धाम शांति और सद्भाव का प्रतीक है। आज काशी समेत पूरे देशवासियों के लिए यह बहुत बड़ा अवसर है, जब काशी की महिमा व महत्ता और समृद्ध होने जा रही है।

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि बाबा विश्वनाथ मंदिर के कॉरिडोर का लोकार्पण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की संस्कृति को और मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की महान पुरातन संस्कृति को पूरी दुनिया में पुन: प्रतिष्ठित किया है।

इस अवसर पर चंद्रशेखर मिश्रा, अनिल सिंह, संजीव सिंह, भूपेन्द्र सिंह, बबूआ सिंह, राकेश सिंह, संतोष ठाकुर, अमरजीत सिंह राजा, नीलू झा, अखिलेश चौधरी, कुमार अभिषेक समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में सेवा की अमिट छाप छोड़ गए महेंद्र नारायण सिंह, श्राद्ध कर्म पर भावभीनी श्रद्धांजलि

June 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय से साकची तक बनी ऐतिहासिक मानव श्रृंखला, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर युवाओं को दिलाई ‘नशा मुक्ति’ की कसम

June 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गूंजा नारा: “नशा मुक्त भारत – विकसित भारत की पहचान”

June 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.