जमशेदपुर: 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय सामूहिक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का उत्साहपूर्ण और गरिमामय माहौल में सफल समापन हो गया है। कमांडिंग ऑफिसर और कैंप कमांडेंट विनय आहूजा के उत्कृष्ट नेतृत्व में चले इस शिविर में युवाओं को अनुशासन और राष्ट्र सेवा का कड़ा पाठ पढ़ाया गया। समापन समारोह में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के निदेशक गौतम सूत्रधार ने मुख्य अतिथि और रजिस्ट्रार एस. के. सारंगी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन SPMCE 2026 का शानदार आगाज, सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर पर मंथन 546 कैडेट्स…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर: गर्मी के मौसम में पेयजल की सुचारू आपूर्ति किसी भी शहरी क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी जरूरत होती है। इसी कड़ी में शहर के जुगसलाई स्थित साफी गंज मुहल्ले में व्याप्त जल संकट को लेकर आज ‘शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसायटी’ (झारखंड प्रदेश) के नेतृत्व में जलापूर्ति व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया गया। यह सोसायटी पिछले चार वर्षों से इस क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन कर रही है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर दिशा की बैठक में कड़े फैसले, बिजली-सड़क और…
जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हाई-लेवल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने की। इस समीक्षा बैठक में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू सहित उपायुक्त राजीव रंजन और डीडीसी नागेन्द्र पासवान उपस्थित थे। सांसद विद्युत वरण महतो ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल…
हिंदी विद्यापीठ स्थित गोवर्धन साहित्य महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य स्व. नरसिंह पंडित की पुण्यतिथि शुक्रवार को ‘स्मृति दिवस’ के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। महापुरुषों के विचार आत्मसात करने से मिलेगी वैश्विक शांति: अशोकानंद झा कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के व्यवस्थापक अशोकानंद झा ने नरसिंह पंडित की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पंडित जी के विचारों को वर्तमान समय में बेहद अनुकरणीय बताया। READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: 31 मई को 7 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा…
जमशेदपुर: बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड. और एम.पी.एड. संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन 31 मई 2026 (रविवार) को होने जा रहा है। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिला मुख्यालय में कुल 07 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केन्द्राधीक्षकों की एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: मानगो जलापूर्ति योजना फेज 2…
मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज 2 (पार्ट B) के अंतर्गत NH 33 के राइट ऑफ वे (RAW) में पाइप बिछाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। पाइप लाइन एलाईमेंट के अंतिम रूट निर्धारण में आ रही सभी तकनीकी और प्रशासनिक कठिनाइयां समाप्त हो गई हैं। मेयर सुधा गुप्ता की लगातार सक्रियता, दौरों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठकों के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सबसे बड़ी बाधा को दूर कर लिया गया है। READ MORE..SERAIKELA NEWS: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश जनसंवाद और स्थलों का…
Seraikela News: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को बेहद गंभीरता से सुना। मामलों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। READ MORE..INDIAN RAILWAYS; गर्मियों में यात्रियों को बड़ी राहत, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, देखें नया शेड्यूल बुनियादी ढांचा और…
सरायकेला-खरसावां। जिले के खरसावां प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण में बड़ी हेराफेरी का भंडाफोड़ हुआ है। उपायुक्त (DC) के निर्देश पर की गई विशेष जांच में दो निलंबित जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के स्टॉक में भारी गड़बड़ी पाई गई है। अभिलेखों (Records) के मिलान और भौतिक सत्यापन के दौरान हजारों किलो सरकारी अनाज गायब मिला, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। READ MORE..SARAIKELA KHARSAWAN NEWS: “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान से माहवारी स्वच्छता पर महिलाओं को किया जागरूक सरजाडीह और तेलीसाई के डीलरों पर बड़ी कार्रवाई जिला आपूर्ति पदाधिकारी के…
विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ी पहल की गई। जिला समाज कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों और आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य माहवारी स्वच्छता, सुरक्षित प्रबंधन, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर समाज को जागरूक करना था। READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में डाक विभाग का जागरूकता शिविर संपन्न, पीएलआई…
जमशेदपुर: भारतीय डाक विभाग (सिंहभूम मंडल) द्वारा जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को डाक विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षित निवेश विकल्पों और अत्याधुनिक डिजिटल सेवाओं से रूबरू कराना था। वरिष्ठ अधिकारियों और कॉलेज प्रबंधन की रही गरिमामयी उपस्थिति इस विशेष जागरूकता शिविर में मुख्य रूप से कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णा प्यारे और डॉ. अंतरा कुमारी सहित भारी संख्या में शिक्षिकेतर व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डाक सहायक उमा शंकर प्रसाद और निशांत कुमार ने मुख्य…
