
जमशेदपुर: शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह के प्रकाश दिहाड़े को समर्पित चेतना मार्च में शामिल होने गई जमशेदपुर (झारखंड) की संगत ने कर्नाटक के बीदर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब के दर्शन किए। इस दौरान वहां की प्रबंधन समिति द्वारा संगत का भव्य और जोरदार स्वागत किया गया, जिससे जमशेदपुर से पहुंची संगत अपने आप को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :रंगरेटा महासभा के नेतृत्व में 400 श्रद्धालुओं का जत्था नांदेड़ साहिब पहुंचा, बाबा जीवन सिंह जी के प्रकाश दिहाड़े में हुए शामिल
प्रबंधन समिति और महासचिव द्वारा किया गया स्वागत
गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर संगत ने मत्था टेककर विभिन्न चरण छः स्थानों के दर्शन किए। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के महासचिव सरदार प्रदीप सिंह जी एवं ग्रंथी सिंह साहब ने संगत में शामिल सभी सदस्यों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
संगत ने बताया कि रंगरेटा महासभा के बैनर तले नानक झीरा गुरुद्वारा साहिब (बीदर, कर्नाटक) में सामूहिक रूप से सम्मान पाने का यह पहला अवसर है। इस ऐतिहासिक आयोजन में रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल की मुख्य भूमिका रही, जिन्होंने अपनी सक्रियता से इस यात्रा को सफल बनाया। स्थानीय प्रबंधकों द्वारा मिले इस मान-सम्मान से संगत का उत्साह काफी बढ़ गया है। संगत ने संकल्प लिया है कि वे गुरु साहिब के उपदेशों पर चलते हुए अपने जीवन को उसके अनुरूप ढालेंगे, क्योंकि ऐसे ऐतिहासिक गुरु घरों से सम्मान मिलना अत्यंत सौभाग्य की बात है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :चर्च स्कूल, बेल्डीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बढ़ाया शिक्षकों का मनोबल
सम्मान प्राप्त करने वाले प्रमुख सदस्य
इस धार्मिक यात्रा और सम्मान समारोह में जमशेदपुर से शामिल होने वाले प्रमुख श्रद्धालुओं में:
मनजीत सिंह गिल (प्रदेश अध्यक्ष, रंगरेटा महासभा)
गुरमुख सिंह (पूर्व प्रधान, सीजीपीसी)
जसवीर सिंह पादरी, त्रिलोक सिंह, नवजोत सिंह, साहब सिंह (शब्बु), जसवीर सिंह (कालू), रोहित सिंह, नवजोत सिंह
कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह, बलबीर सिंह, यश (टेलर), सोनी सिंह, दलजीत सिंह
किरणदीप कौर, हरजीत कौर, जसबीर कौर (सीटो), इंद्रजीत कौर (इंदु), रतन कौर और रानी कौर सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

