
जमशेदपुर: धार्मिक आस्था, भव्य स्वागत और आदर-सत्कार के साथ रविवार को बिरसानगर गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का नया पावन स्वरूप सुशोभित किया गया। इस पुनीत और ऐतिहासिक अवसर पर शहर की सिख संगत में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :कर्नाटक के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब (बीदर) में रंगरेटा महासभा की संगत सम्मानित, संगत ने खुद को बताया सौभाग्यशाली
टेल्को से निकाला गया भव्य नगर कीर्तन
रविवार को टेल्को स्थित गुरुद्वारा साहिब से अरदास के पश्चात पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब जी के नए पावन स्वरूप को एक विशेष रूप से सजाए गए वाहन (पालकी साहिब) में विराजमान कर छोटे नगर के रूप में बिरसानगर गुरुद्वारा साहिब लाया गया।
कीर्तन और सेवा: पालकी साहिब के पीछे स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं निरंतर शब्द कीर्तन का गायन कर रही थीं, वहीं पालकी साहिब के आगे सेवादार मार्ग पर झाड़ू की सेवा कर रहे थे।
स्वागत और जलपान: टेल्को से बिरसानगर के मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की वर्षा की गई तथा नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए जलपान सेवा शिविर भी लगाए गए थे।
बिरसानगर गुरुद्वारा पहुंचने पर पावन स्वरूप को पूरी मर्यादा और आदर के साथ सुशोभित किया गया, जिसके उपरांत उपस्थित संगत के बीच महा-प्रसाद (लंगर) बरताया गया। गुरु महाराज के स्वरूप की सेवा राजवीर सिंह द्वारा की गई।
READ MORE :Jamshedpur NEWS: एपीआर नायर की याद में 16 छात्राओं को मिली स्कॉलरशिप, सालभर की पढ़ाई का खर्च उठाएगी योजना
गणमान्य लोगों की रही विशेष उपस्थिति
इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों और संगठनों के प्रमुख चेहरे शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:
बिरसानगर गुरुद्वारा के प्रधान परमजीत सिंह रोशन एवं उनकी टीम।
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह।
मीत प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर, लखविंदर सिंह, अकाली दल के सदस्य।
सीजीपीसी सलाहकार सुरेन्द्र सिंह शिंदे, सुखविंदर सिंह राजू, अर्जुन सिंह वालिया।
सरजामदा, गोलपहाड़ी और टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा के प्रधान।
सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, गोलमुरी नौजवान सभा के प्रधान रणजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, हर्षदीप सिंह, रंजीत सिंह, अवतार सिंह।
सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, महासचिव परमजीत कौर, कमलजीत गिल सहित कई गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
बिरसानगर गुरुद्वारा के प्रधान परमजीत सिंह रोशन, प्रीतम सिंह, सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह, अमृत सिंह, अमरजीत सिंह, मान सिंह, हीरा सिंह, अजेब सिंह, अमन सिंह, गुलशन सिंह फौजी, समूह स्त्री सत्संग सभा, बिरसानगर सिख नौजवान सभा और समस्त साध संगत ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सेवादारों और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।


