
जमशेदपुर। मानवाधिकार सहायता संघ की ओर से लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संगठन के सक्रिय सदस्यों के बीच आई कार्ड यानी पहचान पत्र का वितरण किया गया।
आई कार्ड वितरण का उद्देश्य संगठन से जुड़े सक्रिय सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों और संगठनात्मक पहचान के साथ जनसेवा एवं जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मानवाधिकार सहायता संघ के कोल्हान अध्यक्ष जवाहर लाल महाली, जिला सचिव बिट्टू उर्फ सत्य प्रकाश राय और आरआईटी मंडल उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने संगठन के सदस्यों से मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा समाज में जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को सामने लाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :एन.आई.टी. जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 का भव्य आयोजन, 13 राज्यों की 150 शिक्षाविदों की होगी सहभागिता
जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को किया सम्मानित
इस अवसर पर संगठन की ओर से बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। पदाधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र कुमार रवि और जिला उपाध्यक्ष अनिल को सम्मानित किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि जन जागरूकता अभियान को लगातार आगे बढ़ाने में संगठन के सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के प्रत्येक वर्ग तक मानवाधिकारों से संबंधित जानकारी पहुंचाना और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

