
जमशेदपुर: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में एन.आई.टी. जमशेदपुर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय और इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में 09 एवं 10 सितंबर 2026 को एन.आई.टी. जमशेदपुर में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के 13 राज्यों से लगभग 150 महिला शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों की पदाधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों की नेतृत्वकर्ताओं की सहभागिता होगी।
READ MORE :Jamshedpur News :धालभूमगढ़ एयरपोर्ट और हाथी-मानव संघर्ष के मुद्दों पर सांसद विद्युत बरण महतो ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
सम्मेलन के उद्देश्य और उद्घाटन सत्र
इस दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला शिक्षा, नेतृत्व, भारतीय ज्ञान एवं परंपरा, सामाजिक परिवर्तन और समकालीन चुनौतियों पर राष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श करना है। 09 सितंबर को आयोजित होने वाले उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) की महासचिव एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. पंकज मित्तल करेंगी। एन.आई.टी. जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने इस आयोजन को संस्थान और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :MTV Hustle 5 में चमका जमशेदपुर का लाल: दुखों के पहाड़ को पार कर टीवी और ओटीटी पर राज बाबू ने लहराया परचम
प्रमुख सत्र और वक्ता
सम्मेलन के दौरान विभिन्न सत्रों में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी:
सत्र-I: “21वीं सदी की महिला शिक्षा : संस्कार, मूल्य और सामाजिक परिवर्तन” (मुख्य वक्ता: सुश्री स्वाति बसु, एमडी, JAMIPOL)
सत्र-II: “महिला शिक्षा—परंपरा, प्रासंगिकता और पाठ्यक्रम की भारतीय दृष्टि” (मुख्य वक्ता: डॉ. उपमा, प्राचार्य, नर्सिंग कॉलेज, TMH)
सत्र-III: “महिला शिक्षा : ऐतिहासिक, सामाजिक परिप्रेक्ष्य और भारतीय पाठ्यक्रम की दृष्टि” (मुख्य वक्ता: प्रो. सविता रॉय, प्राचार्य, दौलतराम महाविद्यालय, नई दिल्ली)
सत्र-IV: “समकालीन चुनौतियाँ और समाधान” (मुख्य वक्ता: अरुणा मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज एवं डीएसपी, जमशेदपुर)
समापन सत्र 10 सितंबर को आयोजित होगा, जिसके मुख्य अतिथि झारखंड राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त श्री शिवपूजन पाठक होंगे। सम्मेलन की सफल व्यवस्था के लिए डॉ. शुक्ला महंती (कार्यक्रम संयोजिका), डॉ. कविता परमार (सह-संयोजिका) और डॉ. सरोज कुमार सारंगी (कुलसचिव, एन.आई.टी. जमशेदपुर) के नेतृत्व में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

