Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » ADITYAPUR NEWS: ‘नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें छात्र’, राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में ‘सृजन’ प्रदर्शनी में दिखी तकनीकी प्रतिभा
Breaking News

ADITYAPUR NEWS: ‘नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें छात्र’, राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में ‘सृजन’ प्रदर्शनी में दिखी तकनीकी प्रतिभा

छात्रों ने पेश किए इनोवेटिव प्रोजेक्ट और आकर्षक मॉडल, प्राचार्य संजीव कुमार ने कहा—किताबी ज्ञान के साथ नवाचार और उद्यमिता भी जरूरी
BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 31, 2026Updated:October 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आदित्यपुर/जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, आदित्यपुर में विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सृजन’ गतिविधि एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता तथा तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने तकनीकी मॉडल और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के साथ-साथ पेंटिंग, रंगोली और वॉल हैंगिंग जैसी कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। आयोजन का उद्देश्य छात्रों को नियमित पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना था।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: दिवाली-छठ 2026 की तारीखें, पुरोहित महासंघ का निर्णय

छात्रों को नौकरी खोजने के बजाय रोजगार देने वाला बनना होगा : संजीव कुमार

कॉलेज के प्राचार्य संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना या नौकरी प्राप्त करना नहीं होना चाहिए। छात्रों को नए विचारों पर काम करके उद्यमिता और रोजगार सृजन की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “आज का समय बदलाव का है। हमारे युवाओं को अब केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना होगा।”

उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग की वास्तविक उपयोगिता प्रोजेक्ट और उसके व्यावहारिक प्रयोग में दिखाई देती है। इसलिए विद्यार्थियों को नई तकनीक, समस्या समाधान और इनोवेटिव प्रोजेक्ट विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए।

पढ़ाई के साथ रचनात्मक विकास पर भी जोर

प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि 24 अगस्त से कक्षाएं शुरू होने के बाद विद्यार्थी नियमित अध्ययन और परीक्षाओं में व्यस्त थे। ऐसे में उन्हें पढ़ाई के दबाव से अलग अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए ‘सृजन’ की शुरुआत की गई।

उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य ‘एकेडमिक फर्स्ट’ की अवधारणा के साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।

प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को अपनी रचनात्मक क्षमता पहचानने और उसे बेहतर बनाने का अवसर मिला।

READ MORE :Railway News: टाटानगर-रांची से बिहार के लिए 4 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें

तकनीकी मॉडल और कलाकृतियां बनीं आकर्षण

‘सृजन’ प्रदर्शनी में छात्रों ने अलग-अलग विषयों पर आधारित तकनीकी मॉडल, प्रोजेक्ट और हस्तनिर्मित कलाकृतियां प्रस्तुत कीं।कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान शिक्षकों ने पिछले दो-तीन दिनों तक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग दिया।प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडलों का मूल्यांकन करने और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया।

एएसआर मेटालर्जी के अधिकारियों ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

कार्यक्रम में एएसआर मेटालर्जी के डायरेक्टर समीर कुंडलाना और जीएम सेल्स बिधान मंडल अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के आरआर उपाध्याय, सीके सिंह, विष्णु, अशोक, संजीत मुंडा, प्रिया पांडे, ममता, आईडी पंडित और गुलशन कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्राचार्य संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षकों, विद्यार्थियों और औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञों के सहयोग से संस्थान आगे भी ऐसे आयोजन करता रहेगा, ताकि छात्र तकनीकी शिक्षा के साथ नवाचार, आत्मविश्वास और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: चिराग पासवान के जन्मदिन पर आदित्यपुर में काटा गया 45 पाउंड का केक, बच्चों के बीच बांटी मिठाइयां

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दिवाली पर सिर्फ घर नहीं, मन और पर्यावरण की भी करें सफाई, सिख धर्म प्रचारक ज्ञानी हरविंदर सिंह जमशेदपुरी का संदेश

October 31, 2026

GAMHARIA NEWS: थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार, 4 निलंबित

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.