जमशेदपुर । दीपावली और छठ पूजा (Diwali and Chhath Puja) के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने बड़ा फैसला लिया है। बंगाल, झारखंड और ओडिशा से बिहार जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट और आरामदायक सफर की सुविधा देने के लिए 4 जोड़ी (8 ट्रेनें) ‘पूजा स्पेशल ट्रेनें’ चलाने की घोषणा की गई है।
रेलवे प्रशासन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ये ट्रेनें शालीमार, राउरकेला, टाटानगर और रांची से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए प्रस्थान करेंगी।
READ MORE :Railway News: 70 रेलकर्मियों को CPR और सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण
शालीमार-दरभंगा-शालीमार स्पेशल :
ट्रेन संख्या08109 शालीमार- दरभंगा स्पेशल ट्रेन 3 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:15 बजे खुलेगी और उसी दिन रात 21:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 08110 दरभंगा से (08110): वापसी में यह ट्रेन 4 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को मध्य रात्रि 00:30 बजे खुलेगी और दोपहर 14:30 बजे शालीमार पहुंचेगी।
ठहराव (SER अधिकार क्षेत्र): सांतरागाछी (Santragachi)।
राउरकेला-झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल
राउरकेला से ट्रेन संख्या 08105राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन 5 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को शाम 7:00 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 5:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।झंझारपुर से ट्रेन संख्या 08106 झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल वापसी में ट्रेन 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 9:00 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम के 7:00 बजे राउरकेला पहुंचेगी।
ठहराव : बानो, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी।
टाटानगर-लाभा-टाटानगर स्पेशल
टाटानगर से ट्रेन संख्या 08181 टाटा -लाभ स्पेशल ट्रेन 5 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर एक बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 04:50 बजे लाभा (Labha) पहुंचेगी।
लाभा से ट्रेन संख्या 08182 लाभ – टाटानगर स्पेशल वापसी में यह ट्रेन 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 05:20 बजे खुलेगी और उसी दिन रात 23:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
ठहराव : चांडिल, मुरी और बोकारो स्टील सिटी।
4. रांची-पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल
रांची से ट्रेन संख्या 08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6:00 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
पूर्णिया कोर्ट से (08626) : वापसी में यह ट्रेन 7 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3:00 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 09:45 बजे रांची पहुंचेगी।
ठहराव : मुरी और बोकारो स्टील सिटी।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: दूसरी ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए टाटा–आसनसोल, टाटा–खड़गपुर, टाटा–चाकुलिया समेत कई ट्रेनें रद्द; 12 ट्रेनों का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट
प्रतापनगर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन
दक्षिण पूर्व रेलवे ने एकता परेड-2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए प्रतापनगर-सांतरागाछी के बीच भी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
09165 प्रतापनगर–सांतरागाछी स्पेशल 2 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे प्रतापनगर से खुलेगी और तीसरे दिन रात 12:30 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
वापसी में 09166 सांतरागाछी–प्रतापनगर स्पेशल 4 नवंबर को शाम 7 बजे सांतरागाछी से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 9:15 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर में ठहराव होगा।
टिकट बुकिंग से पहले जांच लें सीटों की उपलब्धता
विशेष ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकती हैं। हालांकि, कन्फर्म टिकट की गारंटी नहीं है और आरक्षण वास्तविक उपलब्धता पर निर्भर करेगा।यात्री यात्रा से पहले ट्रेन संख्या, समय-सारिणी, ठहराव और सीटों की स्थिति की जानकारी NTES तथा IRCTC पर जांच सकते हैं।यात्रियों से अपील की गई है कि वे टिकट बुकिंग और समय-सारिणी की विस्तृत जानकारी के लिए NTES या आधिकारिक रेलवे वेबसाइट का उपयोग करें।

