
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र सहित पूरे सरायकेला-खरसावां जिले में लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न होने पर जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश अधिवक्ता ने सभी छठ व्रतियों, सामाजिक संगठनों, आम नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार जताया है।



उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सफाईकर्मियों और मीडिया के योगदान की भी सराहना करते हुए सभी को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से महापर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सका।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: छठ महापर्व संपन्न, मेयर संजय सरदार ने विभिन्न घाटों पर उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य
छठ के बाद भी नदी की स्वच्छता बनाए रखने की अपील
ओम प्रकाश ने आम लोगों से अपील की कि जिस तरह छठ महापर्व के दौरान नदी घाटों की साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना की गई, उसी तरह पूरे वर्ष नदियों और अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नदी और जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए नागरिकों को भी जागरूक रहना होगा।
READ MORE:ADITYAPUR NEWS: व्यवसायी संघ ने 37 वर्षों से कायम रखी छठ सेवा की परंपरा, व्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्री
कचरा उठाव और निष्पादन की बेहतर व्यवस्था की जरूरत
नगर निगम की व्यवस्थाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद आदित्यपुर नगर निगम ने छठ घाटों पर संतोषजनक कार्य किया। हालांकि, यदि कचरा उठाव और उसके उचित निष्पादन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होती, तो सफाई व्यवस्था और प्रभावी हो सकती थी।
ओम प्रकाश अधिवक्ता जन कल्याण मोर्चा, जलाडो एवं भगवती संघ, आदित्यपुर के अध्यक्ष तथा आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक हैं।



