आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-7 स्थित नदी घाट पर लगाया सहायता शिविर, अर्घ्य के लिए दूध सहित दातून, अगरबत्ती, कपूर और चाय-पानी की व्यवस्था
आदित्यपुर। छठ महापर्व के अवसर पर व्यवसायी संघ की ओर से आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-7 स्थित नदी घाट पर सहायता शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच अर्घ्य के लिए दूध, दातून, अगरबत्ती, कपूर, माचिस, पानी और चाय सहित आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
व्यवसायी संघ की ओर से बताया गया कि नदी घाट और वहां तक पहुंचने वाले रास्ते की व्यवस्था को बेहतर बनाने की परंपरा पिछले 37 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। संघ के सदस्य हर वर्ष छठ महापर्व से पहले घाट और रास्ते की मरम्मत, साफ-सफाई तथा सौंदर्यीकरण का कार्य कराते हैं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
संघ के इस प्रयास का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करना है। शिविर में सदस्यों ने सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर स्वर्गीय रामानंद कुमार के पुत्र गोल्डी, सुरेन्द्र प्रसाद, प्रेम कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मनोज कुमार, नीरज कुमार, निराला, शैलेश सिंह, रमेश सिंह, अशोक शर्मा, अभिषेक विशाल, शशिकांत यादव, सरवन कुमार, विशाल गुप्ता, देव कुमार, अरविंद यादव और अजय दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


