
आदित्यपुर। आदित्यपुर के रोड नंबर 13-14 स्थित राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के दुर्गापूजा पंडाल का भूमिपूजन सोमवार को विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और मुकेश मंडल ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना की। जयराम पंडित ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन की विधि पूरी कराई।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: भगवती संघ दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का भूमि पूजन, 20वें वर्ष में भव्य आयोजन की तैयारी
चार वर्षों से भव्य आयोजन की परंपरा
आदित्यपुर में दुर्गापूजा का आयोजन हर वर्ष भव्य स्तर पर किया जाता है। इसी क्रम में रोड नंबर 13-14 राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति का आयोजन भी क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहता है। समिति पिछले चार वर्षों से अध्यक्ष विनय कृष्ण उर्फ राजू सिंह की अध्यक्षता में दुर्गापूजा का आयोजन धूमधाम से करती आ रही है।
भूमिपूजन के साथ ही इस वर्ष के दुर्गापूजा आयोजन की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत हो गई। समिति की ओर से पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है।
भूमिपूजन में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में पार्षद रिंकू राय, आयकर विभाग के संतोष चौबे, भाजपा आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, लीलावती देवी, विनोद सिंह, अमितश अमर, सतीश शर्मा, विनय श्रीवास्तव, अमित सिंह, अखिलेश चौरसिया, संजय झा, अजय कुमार सिंह, अजय पांडेय, दीपक शुक्ला, जयेश सिंह, मिथिलेश झा, शनि कुमार, विजय कुमार, सरोज सिंह और किशन कुमार समेत समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :न्यू डिस्को क्लब का गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील
पूजा को लेकर समिति में उत्साह
भूमिपूजन के अवसर पर समिति के सदस्यों में खासा उत्साह देखा गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गापूजा को श्रद्धा, भव्यता और सामाजिक सहभागिता के साथ आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। भूमिपूजन के साथ ही पूजा पंडाल और अन्य तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

