
आदित्यपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा से दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मंत्री पद की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।


भाजपा नेता ने मुलाकात के दौरान आदित्यपुर नगर निगम से जुड़े विभिन्न विषयों और क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य पर प्रदीप वर्मा के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी सार्थक संवाद हुआ।
READ MORE :Jamshedpur News :सरयू राय ने किया श्याम दरबार के भव्य तोरण द्वार का शिलान्यास, उमड़े श्याम भक्त
अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित
मुलाकात के दौरान प्रदीप वर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा नेता को सम्मानित किया। इस आत्मीय सम्मान को उन्होंने अपने लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने प्रदीप वर्मा के स्नेह, सम्मान और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
भाजपा नेता ने प्रदीप वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदीप वर्मा पार्टी को और मजबूत करने के साथ जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


