
रांची, : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज डी. बी. सुंदरारामम ने मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई।


मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। इस अवसर पर टाटा स्टील के रेजिडेंस एग्जिक्युटिव अरविंद कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
यह शिष्टाचार मुलाकात राज्य सरकार और टाटा स्टील के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, मुलाकात के दौरान किसी विशेष प्रस्ताव या निर्णय की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं
की गई।


