आदित्यपुर: रोड नंबर 32, आदित्यपुर स्थित अजाइल लर्निंग में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :वीणापाणि पाठशाला के शिक्षक दिवस समारोह में बोले विधायक सरयू राय, बच्चों की पारिवारिक पृष्ठभूमि समझकर करें शिक्षण कार्य
विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र
कार्यक्रम के दौरान अजाइल लर्निंग के निदेशक एवं पर्यावरणविद् इंजीनियर अमरेश सर तथा श्वेता सिंह मैम ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, सच्चाई और निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।
अनुशासन, ईमानदारी और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने पर सफलता अवश्य मिलती है।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :GGSPI कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
सामाजिक सेवा और पठन सामग्री का वितरण
इस शिक्षक दिवस को एक अनूठे रूप में मनाते हुए संस्थान की ओर से सामाजिक सेवा के तहत गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पुस्तकें एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन तक शैक्षणिक संसाधन पहुंचाना था।
समारोह में मयंक, आयुष, अभिज्ञान, तमन्ना, अंकिता, निलेश, खुशबू, जोशिता, सौम्या, दिव्या, स्नेहल, रिशु, हर्षिता, अभि, अक्षरा, बृस्ति, दीप्ति, अन्या, अनन्या, मोहित, शिवानी, आदित्य, शिव्यांस, श्वेता तिवारी, कशिश, श्रेया, अंकुर, सत्यम, करण, देवयांश, ऋषभ, दिव्यांशु, दीक्षा, मनीष और श्रृष्टि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपने जीवन की सफलता का मुख्य आधार बताया।


