जमशेदपुर/आदित्यपुर: हर साल की तरह इस साल भी GGSPI कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में संस्थान की अलग-अलग शाखाओं से 1500 से 2000 के बीच विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए, जिनकी उपस्थिति ने इस आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया:
श्री ज्योति सिंह मथारू (उपाध्यक्ष, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग
READ MORE :ADITYAPUR NEWS:आदित्यपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किए शिरकत
सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोज का आयोजन
शिक्षक दिवस के इस अवसर पर विद्यार्थियों और अतिथियों के मनोरंजन के लिए कई रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। Sunny Bhangra Group द्वारा शानदार भांगड़ा प्रस्तुत किया गया, जिसने सबका मन मोह लिया। इसके अलावा नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सभी ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और अतिथियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षकों के योगदान और उनके मार्गदर्शन का महत्व समझाना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें विशेष रूप से प्रियम मैडम, अंकिता मैम, मंजीत सर, सुखपाल मैम और अन्य सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा। संस्थान की ओर से सभी का दिल से धन्यवाद किया गया।

