
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी (RIT) थाना पुलिस ने अमित सरदार हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला 25 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया था, जब कृष्णापुर बोन्डीह निवासी 54 वर्षीय बैहुल्या देवी ने अपने बेटे अमित सरदार की हत्या और शव को रेलवे लाइन पर फेंकने को लेकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
READ MORE :GHATSHILA NEWS :यात्रियों के लिए खुशखबरी, गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का घाटशिला स्टेशन पर होगा ठहराव
गिरफ्तार आरोपी और वारदात का तरीका
पुलिस अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने घटना में संलिप्त चार अपराधियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
दिकू किस्कू उर्फ बाबू किस्कू (26 वर्ष, मूल निवासी राजनगर)।
सोमा मुण्डा उर्फ बुका मुण्डा (38 वर्ष, मूल निवासी तमाड़)।
स्वरुप सोरेन उर्फ कतुरु (27 वर्ष, निवासी सतवहनी धीराजगंज)।
मिलन सिंह (18 वर्ष, मूल निवासी बोड़ाम)।
इन अपराधियों ने हत्या के बाद साक्ष्य को छिपाने की नीयत से शव को रेलवे लाइन में फेंक दिया था।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:ओलीडीह ओपी क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम बंद कराने और रंगदारी मांगने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
खून से सना हथौड़ा और अन्य सामान बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कांड में प्रयुक्त हथियार और अन्य महत्वपूर्ण सुराग बरामद कर लिए हैं। पुलिस द्वारा विधिवत जब्त किए गए सामानों में 2 लोहे के हथौड़े, 4 स्मार्ट मोबाइल फोन, 1 मोटरसाइकिल और मृतक की शर्ट से लपेटा हुआ एक पत्थर शामिल है। इस सफल छापामारी दल में आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर, विमलेश कु महतो, संजीत कुमार, विक्रम कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

