
जमशेदपुर।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुगम व सुविधाजनक बनाने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले घाटशिला स्टेशन पर अब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों—गीतांजलि एक्सप्रेस और आजाद हिन्द एक्सप्रेस—का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। यह नई सुविधा 11 सितम्बर 2026 से आगामी आदेश तक के लिए लागू की जा रही है।
READ MORE :TRAIN UPDATE :पुणे-हडपसर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें होगी प्रभावित मार्ग
गीतांजलि एक्सप्रेस के ठहराव का समय
पश्चिम बंगाल को महाराष्ट्र से जोड़ने वाली प्रमुख ट्रेन गीतांजलि एक्सप्रेस के घाटशिला स्टेशन पर ठहराव का विवरण इस प्रकार है:
गाड़ी संख्या 12859 (सीएसएमटी-हावड़ा): यह ट्रेन 11 सितम्बर से घाटशिला स्टेशन पर सुबह 09:44 बजे पहुंचेगी और 1 मिनट के ठहराव के बाद 09:45 बजे रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 12860 (हावड़ा-सीएसएमटी): वापसी में यह ट्रेन शाम 16:31 बजे घाटशिला पहुंचेगी और 16:32 बजे प्रस्थान करेगी।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS:आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार: 9.33 करोड़ से बिछेंगी अतिरिक्त लाइनें, भविष्य में मिलेंगी कई और नई ट्रेनें
आजाद हिन्द एक्सप्रेस के ठहराव का समय
पुणे और हावड़ा के बीच चलने वाली आजाद हिन्द एक्सप्रेस के ठहराव का विवरण इस प्रकार है:
गाड़ी संख्या 12129 (पुणे-हावड़ा): यह ट्रेन 11 सितम्बर से घाटशिला स्टेशन पर रात 01:07 बजे पहुंचेगी और 01:08 बजे रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 12130 (हावड़ा-पुणे): वापसी में यह ट्रेन मध्यरात्रि 00:31 बजे घाटशिला पहुंचेगी और 00:32 बजे प्रस्थान करेगी।
इस निर्णय से घाटशिला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन में सुविधा होगी।

