
जमशेदपुर: दिनांक 07 सितंबर 2026 को ओलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-05 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में कुछ युवकों द्वारा काम बंद कराने, रंगदारी की मांग करने और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई थी। इस संबंध में ओलीडीह ओपी में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान आरंभ किया गया था।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :अक्टूबर से शहर में शुरू होगा जीएसटी केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र, सिंहभूम चेम्बर की लंबे समय से लंबित मांग हुई पूरी
तीन अभियुक्त गिरफ्तार और मोबाइल बरामद
कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, घटना में लेवी (रंगदारी) मांगने के लिए उपयोग किए गए मोबाइल फोन को भी बरामद कर जप्त कर लिया गया है। कांड का अग्रतर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम निम्नलिखित हैं:
गौरव कुमार राज उर्फ राजा सिंह, पिता- राजीव लोचन सिंह, साकिन- परमानंद नगर, शंकोसाई रोड नं०-04, थाना- ओलीडीह।
पवन कुमार उर्फ गोलू, पिता- रंजीत सिंह, साकिन- खड़िया बस्ती, शंकोसाई रोड नं०-04, थाना- ओलीडीह।
विशाल सिंह (अप्राथमिक अभियुक्त), पिता- सतेन्द्र सिंह, साकिन- शंकोसाई रोड नं०-05, जे.पी. स्कूल, निर्मल नगर, थाना- एम.जी.एम.। (ये सभी जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निवासी हैं)।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :MTV Hustle 5 में चमका जमशेदपुर का लाल: दुखों के पहाड़ को पार कर टीवी और ओटीटी पर राज बाबू ने लहराया परचम
बरामदगी और छापामारी दल
बरामद सामान: घटना में प्रयुक्त ओप्पो (Oppo) कंपनी का एक मोबाइल फोन।
छापामारी दल के सदस्य: पुलिस उपाधीक्षक (पटनमदा), पु.अ.नि. मो. शारिक अली (ओलीडीह ओपी प्रभारी), पु.अ.नि. रविन्द्र पाण्डेय, पु.अ.नि. विवेक पाल, टैन्गो 05 ओलीडीह ओपी तथा ओलीडीह ओपी के रिजर्व गार्ड।

