Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » सोनी सब के ‘अलादीन: नाम तो सुना होगा’ में ज़फर राज़-ए-कायनात का पहला दरवाजा खोलने में सफल रहा
Top Stories

सोनी सब के ‘अलादीन: नाम तो सुना होगा’ में ज़फर राज़-ए-कायनात का पहला दरवाजा खोलने में सफल रहा

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 17, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सोनी सब का ‘अलादीन: नाम तो सुना होगा’ अपनी मनोरंजक कहानी और रोमांचक खुलासों के साथ दर्शकों को आश्चर्यचकित करने में कभी भी विफल नहीं हुआ है। यह शो सोन मीनार में छिपे राज़-ए-कायनात के पहले राज़ को उजागर करने की दिशा में बढ़ रहा है। ज़फर की (आमिर दलवी) चतुर योजनाओं ने अलादीन के अपने परिवार और बगदाद के सामने खुद को निर्दोष साबित करने के मिशन को बदल दिया है। इस शो को दर्शकों का अपार प्यार और समर्थन मिल रहा है क्योंकि यह शो दर्शको का काफी मनोरंजन कर रहा है और साथ ही दर्शक इस शो के चरित्रों से बेहद प्यार करने लगे हैं। आगे के एपिसोड में ज़फर के मास्टर प्लान का पहला दरवाज़ा खुलेगा, ऐसे में दर्शकों को आगे आने वाले ट्विस्‍ट के लिए खुद को तैयार करना होगा।

इससे पहले, ज़फर ने अपनी सच्चाई छुपाने और अलादीन (सिद्धार्थ निगम) की  इंसाफ की रात के दौरान उसके खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ करने में कामयाबी हासिल की थी, जबकि सुल्तान की हत्या के लिए अलादीन को उसके परिवार, यासमीन और बगदाद के सामने फिर से पेश किया गया था। इस हार के बाद से अलादीन परेशान है और यासमीन ने ज़फर का मुद्दा खुद सँभालते हुए अलादीन की बेगुनाही पर यकीन करना शुरू कर दिया है।

फिलहाल शो में शहजादी यासमीन (अवनीत कौर) अपने पिता की हत्या के पीछे की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए ज़फर के खिलाफ सबूत खोजने के मिशन पर है। दूसरी ओर, ज़फर और गिनू (रहशुल टंडन) राज़-ए-कनात का पहला दरवाजा खोलने के लिए एक रहस्यमय बलिदान करने हेतु सोन मीनार का अपना रास्ता तय करते हैं। यासमीन, जो ज़फ़र की हर हरकत पर पैनी नजर रख रही है, इस बुरी जोड़ी का पीछा करते हुए चुपके से सोन मीनार तक पहुंच जाती है। वहां पर, ज़फ़र और गिनू बलिदान करते हैं और इसके बाद ज़फ़र के भयानक मास्टर प्लान का पहला दरवाजा खुल जाता है।

पहले दरवाजे के पीछे क्या है? या बल्कि,  यह कहना चाहिए कि पहले दरवाजे के पीछे कौन है? क्या यासमीन राज़-ए-कायनात के पीछे छिपा सच खोज पाएगी?

ज़फर की भूमिका निभा रहे आमिर दलवी ने कहा, “ज़फर ने अलादीन को फिर से हरा दिया है और अब वह राज़-ए-कायनात के दरवाजों को खोलने के लिए बलिदानों को पूरा करने की अपनी खोज पर जुटा हुआ है। वह सबसे शक्तिशाली सुल्तान बनने के लिए अपने मास्टर प्लान को पूरा करने पर अड़ा हुआ है और इसके लिए वह हर सीमा तक जाएगा और अपनी ताकत के बस का सब कुछ करेगा। मुझे वास्तव में आगामी एपिसोड के लिए शूटिंग करने में काफी मजा आया, हालांकि ये एपिसोड्स इंटेंस है, लेकिन मैं यह महसूस कर सकता हूं कि हमारे दर्शक इन आगामी एपिसोड्स में रोमांच का अनुभव करेंगे। इसलिए पहले दरवाजे को खुलते देखने के लिए तैयार रहें। इसमें से क्या बाहर आएगा? आपको जल्द ही पता चल जाएगा। तो देखते रहिए..“

राजकुमारी यासमीन की भूमिका निभा रही अवनीत कौर ने कहा, “यासमीन को पहले विश्वास था कि अलादीन ही उसके पिता का हत्यारा है, लेकिन अलादीन द्वारा खुद को निर्दोष साबित करने के ईमानदार प्रयासों को देखने के बाद, वह आखिरकार उसे निर्दोष मानने लगी है। अब वह एक मिशन पर है और उसे पता नहीं है कि सोन मीनार के उन रहस्यमय दरवाजों के पीछे आखिर क्या है। वह ज़फर के खिलाफ कुछ सबूत खोज रही है और आगे के एपिसोड्स में यह खुलासा होगा कि वास्तव में उसे किस बात का पता चलेगा। तो देखते रहिए।“

 

राज़-ए-कायनात के पहले दरवाजे में क्या है? जानने के लिये देखिए अलादीन: नाम तो सुना होगा

प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे, केवल सोनी सब पर

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, आदित्यपुर में रजक समाज ने ‘हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण’ थीम पर मनाई हरी हरी पूजा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.